समझें आखों की भाषा

Last Updated on July 11, 2015 by Abhishek pandey

रिलेशनशिप

कई बार जो बात हम अपनी जुबान से नहीं कह सकते, हमारी आंखें बयान कर देती हैं या यूं कहें हम अपनी बातों को कई बार इशारों से भी बाखूबी कह सकते हैं। अकसर ऐसा भी होता है कि पति कुछ कह नहीं पाते लेकिन वे इशारों में ही बहुत कुछ कह देते हैं, जिसको समझना आना चाहिए।

आप अपने पति को अच्छी तरह से जानती हैं लेकिन कभी-कभी लगता है कि आप उन्हें बेहतर तरीके से नहीं जानतीं। ऐसा क्यों होता है? कभी-कभी दांपत्य जीवन में नीरसता आ जाती है। पति के व्यवहार में बदलाव को आप समझ नहीं पाती हैं। उसके पीछे छिपी कोई समस्या है, जिसे वे आपसे शेयर नहीं करना चाहते हैं। पति की इस तरह की मनोस्थिति को आप थोड़ा ध्यान दें तो आसानी से समझ सकती हैं। क्या है आंखों और इशारों की भाषा, यह जानकर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखमय बना सकती हैं।

आंखों को पढ़ें

कहते हैं कि किसी भी इंसान के मन में क्या चल रहा है, यह जानना मुश्किल है लेकिन आंखों को देखकर कई बार पता चल जाता है। पति के मन में क्या चल रहा है, जो आपसे शेयर नहीं कर पा रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोई धरणा न बनाएं, जब तक सच्चाई न पता चले। आप पति से बात करें, इस दौरान उनकी आंखों को देखें, क्या वे कुछ बताने से कतरा रहे हैं। बात करते समय उनकी आंख इधर-उधर देख रही है। उनके चेहरे को पढ़ें, क्या कोई परेशानी उनके चेहरे पर नजर आ रही है। यहां अपनी परेशानी छिपाने के लिए हंसने की बनावटी एक्टिंग कर रहे हैं। अगर आपको लगे कोई समस्या है तो उनसे बात करें और कहें कि समस्या शेयर करने से ही हल होती है। उन्हें बताएं कि हर हाल में आप उनके साथ हैं।

प्यार भरा स्पर्श

पति के रोमांस के मूड में हैं तो इसे समझें। कैसें? अगर वे आपको प्यार से छूते हैं और चेहरे को स्पर्श करते हैं तो उनके इशारों को समझें कि उनका मन किस तरफ इशारा कर रहा है। आप जानती हैं, इस बिजी लाइफ में पति-पत्नी रिश्ते को मजबूत बनाने वाले प्रेम और एक-दूसरे को केयर करना हम भूल जाते हैं। जब पति आपसे बात करना चाह रहे हैं और आप उसी समय बहुत बिजी हैं तो उस वक्त उनके दिल की भावना को समझें, तुरंत अपना काम छोड़ें और पति पर ध्यान दें। दलअसल रिश्ते मजबूत करने का यही सही वक्त है। साथ बैठे, बातचीत करें, अच्छा खाएं और पिएं।

पति करे आपकी मदद तो समझें इशारे

पति ऑफिस से घर आने के बाद आपके हर काम में आपकी मदद करने लगें या आपके पास बैठकर कुछ ऐसा करने लगें, जिससे आपको अच्छा महसूस हो तो उस दिन अपने पार्टनर के इशारों को समझने का प्रयास करें कि आज वो कुछ अलग करने के मूड

में हैं।
 यह भी पढ़ें-
अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए खुद को बदले। पढ़ने के लिए क्लिक करें।

11 लक्षणों से स्मार्ट बच्चों को पहचानें।  पढ़ने के लिए क्लिक करें।

See also  भारतीय आजादी के गुमनाम नायक

Author Profile

Abhishek pandey
Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक