Message Writing : संदेश लेखन का प्रारूप व उदाहरण
Sandesh Lekan Hindi CBSE board class 10, new syllabus
New syllabus CBSE board, New Topic Sandesh Lekhan
आज हम संदेश लेखन (message writing) के बारे में चर्चा करेंगे। कई बोर्ड की परीक्षाओं में (CBSE board MP Board UP Board) और कंपटीशन यह आजकल संदेश लेखन पर प्रश्न आता है। इन प्रश्नों को करने के लिए आपको संदेश लेखन का ज्ञान होना जरूरी है। सीबीएससी बोर्ड के हाईस्कूल में इस बार संदेश लेखन 5 अंक का बोर्ड की परीक्षा में आएगा।
नई एजुकेशन पॉलिसी (new education policy 2020) में कई सब्जेक्ट के सिलेबस में बदलाव होने वाला है। रटने की जगह समझने वाली और व्यवहारिकता कुशलता बढ़ाने वाली। इसीलिए इस बार CBSE बोर्ड की परीक्षा के सिलेबस में बदलाव किया गया है।
लेखन करना आपको आना चाहिए। जिसमें पत्र लेखन (letter writing in Hindi), अनुच्छेद लेखन (paragraph writing in Hindi), संदेश लेखन (message writing), सूचना लेखन, संवाद लेखन (dialogue writing in Hindi), सार लेखन (summary writing in Hindi) इन सब की जरूरत पढ़े लिखे इंसान को पड़ती है।
लेखन कार्यालय, व्यवसायिक संस्थान, पारिवारिक रिश्तो में इन सब जगह पत्र लेखन की आवश्यकता होती है इसी तरीके से संदेश लेखन की भी जरूरत होती है तो आज हम संदेश लेखन टॉपिक पर चर्चा करेंगे। नीचे कुछ और लेखन के लिंक दिए हैं-
लघुकथा लेखन कैसे करें, सीबीएसई, दूूूूसरे बोर्ड्ड कक्षा परीक्षा के लिए उपयोगी लिए
संदेश लेखन किसे कहते हैं?
(message writing in hindi)
जब हम अपनी भावनाओं को कम से कम शब्दों में लिखकर दूसरों तक पहुंचाते हैं, तो इसे संदेश लेखन कहते हैं।
छात्रों के मन में प्रश्न उठ रहा होगा इस संदेश हम लिखने की जगह बोलकर या वीडियो बनाकर भी भेज सकते हैं उसे भी संदेश वीडियो कहा जा सकता है। बिल्कुल सही कहा छात्रों संदेश किसी रूप में हो लेकिन उसे एक बार लिख लेना जरूरी होता था कि कम से कम शब्दों में प्रभावशाली संदेश बन सके।
तो छात्रों अब हम संदेश लेखन के प्रकार के बारे में समझेंगे।
(How many types of message writing in Hindi)
संदेश कई तरह के होते हैं। लेकिन बोर्ड की परीक्षाओं में पूछे जाने वाले संदेश मुख्य रूप से तीन भागों में बांट सकते हैं।
शुभकामना संदेश
खुशी के पल को जब हम अपनों के साथ साझा करते हैं, उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हैं ताकि उनके जीवन में इस तरह के पल आते रहे और बताते हैं कि हम भी तुम्हारे सुख की खुशी से खुश है तो हम जो भावना व्यक्त करते हैं, उसे शुभकामना संदेश कहते हैं।
शुभकामना संदेश निम्नलिखित अवसर पर व्यक्त किया जाता है-
जन्म दिवस, परीक्षा में सफलता, प्रतियोगिता परीक्षा में उत्तीर्ण होना, नौकरी प्राप्त करना इत्यादि।
बधाई संदेश
जब ऐसा पल आता है कि प्रसन्नता बढ़ जाती है। जीवन में क्या बदलाव आता है। तो इस खुशी के पल में जब हम दूसरों के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं तो इसे बंधाई संदेश कहते हैं।
जैसे त्योहार की खुशियां-
पर्व और त्योहारों में दिया जाने वाला बधाई संदेश जैसे- होली, दिवाली, स्वतंत्रता दिवस, क्रिसमस ईद इत्यादि।
जन्मदिवस, विवाह के वर्षगाठ, गृह प्रवेश, मुंडन, विवाह आदि के शुभ अवसर पर भी बधाई संदेश से अपनी भावनाएं हम व्यक्त करते हैं।
3. विशेष अवसरों पर दिया जाने वाला संदेश
जब कोई विशेष अवसर होता है तो उस पर हम अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।
जैसे धार्मिक आयोजन पर संदेश, बीमारी से बचाव के लिए संदेश, चुनाव से संबंधित चुनाव आयोग का संदेश, शोक संदेश, पुण्यतिथि से संबंधित संदेश इत्यादि।
संदेश लेखन का प्रारूप
(Sandeshl lekhan format)
संदेश लेखन प्राचीन काल समय से ही लिखा जाता रहा है। कबूतर के माध्यम से संदेश भी भेजा जाता था। आज के मोबाइल युग में संदेश डिजिटल माध्यम में भेजने का चलन बढ़ा है। संदेश पत्रों के माध्यम से ही भेजा जाता है। संदेश चाहे जिस माध्यम में भेजा जाए लेकिन उसके लिखने का प्रारूप एक जैसा ही होता है।
संदेश स्पष्ट, कम से कम शब्दों में और सरल भाषा में लिखा जाना चाहिए।
संदेश लिखते समय कागज पर चारों बाउंड्री लाइन बना लेना चाहिए। एसी बॉक्स यानी बाउंड्री लाइन में आपको संदेश लिखना है।
सबसे ऊपर बीच में संदेश का शीर्षक लिखिए।
उसके नीचे बायीं ओर (Left Side) तिथि (यानी दिनांक) लिखिए और इसी के समानांतर यानी एक सीध में दायीं ओर (Right Side) समय लिखना चाहिए।
जहां तिथि लिखी है, उसके नीचे, जिसे संदेश लिखना है, उसका संबोधन लिखेंगे, जैसे- प्रिय राजू
संबोधन के बाद नीचे संदेश लिखेंगे।
और अंत में बायीं और सबसे नीचे संदेश लिखने वाले का नाम लिखा जाना चाहिए।
नीचे संदेश लेखन का फॉर्मेट पर एक उदाहरण दिया है, उससे आपको स्पष्ट हो जाएगा कि संदेश कैसे लिखना है!
प्रश्न1. लगभग 30 से 40 शब्दों में मित्र को जन्मदिवस की बधाई देते हुए एक शुभकामना संदेश लिखिए।
प्रश्न 2. लगभग 30 से 40 शब्दों में अपने मित्र को दीपोत्सव - बधाई संदेश लिखिए।
Copy Right 2020-21
'सूचना लेखन' पर वीडियो क्लास यूट्यूब देखने के लिए क्लिक करें-
Bahoot acha
जवाब देंहटाएं