Multiple choice question answer New pattern Surdas lessons बहुविकल्पी प्रश्न सूरदास Hindi class 10

Last Updated on July 23, 2020 by Abhishek pandey

Multiple choice  question answer New pattern Surdas lessons बहुविकल्पी प्रश्न सूरदास  Hindi class 10

डिजिटल वीडियो पाठ के अंतर्गत हिन्दी के नए पैटर्न के अनुसार अपठित काव्यांश पर आधारित प्रश्नों की श्रृंखला में बहुविकल्पी प्रश्न पाठ सूरदास पुस्तक क्षितिज भाग 2 से। multiple choice new pattern.  New update term 1 CBSE board class 10th Hindi MCQ question Kshitij chapter first Surdas

Class 10th term 1 Surdas lesson Hindi MCQ question


कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड में चलने वाली हिंदी का पाठ्यक्रम के नए परीक्षा पैटर्न में हम आज आपसे बहुविकल्पी प्रश्न के बारे में चर्चा करेंगे।


 कक्षा 10 के नए पाठ्यक्रम में बहुविकल्पी प्रश्न पेपर (multiple choice questions) के अखंड में आएंगे जिसमें से आज हम क्षितिज भाग 2 से जो प्रश्न पूछे जाएंगे बहुविकल्पी प्रकार के उनका अध्ययन करेंगे आज क्षितिज भाग 2 का पहला पाठ सूरदास से संबंधित अपठित गद्यांश से बनने वाले प्रश्नों के उत्तर के बारे में चर्चा करेंगे और कुछ प्रश्न आपसे हल भी करवाएंगे तो आइए इस क्लास को शुरू करते हैं

  1. निम्नलिखित पठित  काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर लिखिए- 

ऊधौ, तुम हौ अति बड़भागी।

अपरस रहत सनेह तगा तैं, नाहिन मन अनुरागी।

पुरइनि पात रहत जल भीतर, ता रस देह न दागी।

ज्यौं जल माहँ तेल की गागरि, बूँद न ताकौं लागी।

प्रीति नदी मैं पाउँ न बोरयौ, दृष्टि न रूप परागी।

‘सूरदास’ अबला हम भोरी, गुर चाँटी ज्यौं पागी।

See also  अकसर अशुद्ध लिखे जाने वाले शब्द, sudha shabd

1. कमल के पत्ते की कौन- सी विशेषता कविता में बताई गई है?

  1. कमल का पत्ता सुंदर होता है।

  2. कमल का पत्ता पानी में डूबा रहता है, उस पर कोई दाग भी नहीं लगता है।

  3. पहला और दूसरा उत्तर सही है।

  4. दिए गए विकल्पों का सभी उत्तर गलत हैं।

2. उद्धव के प्रेम विहीन  रहने की तुलना किससे या किस- कस से की गई है?

  1. कमल के पत्ते और तेल की मटकी से की गई है।

  2. केवल कमल के पत्ते से की गई है।

  3. केवल तेल की मटकी  से की गई है।

  4. गुड़ की चींटी से की गई है।

3. गोपियों ने किस को आती बड़भागी कहा है-

  1. श्री कृष्ण को कहा 

  2. उद्धव को कहा

  3. जल से भरी मटकी को कहा

  4. गोपियों ने स्वयं को कहा

4. भोली भाली गोपियों और चींटियों में क्या समानता है?

 

  1. जिस तरह से चीटियाँ गुड़ से  चिपट कर मुक्त नहीं होती हैं, उसी तरह से श्रीकृष्ण के प्रेम में गोपियाँ भी उनसे अलग नहीं हो सकती हैं।

  2. जिस तरह से चीटियों को गुड़ पसंद है वैसे ही गोपियों को मिठाइयाँ प्रिय हैं। 

  1.  दोनों उत्तर सही है।

  2.  कोई भी उत्तर सही नहीं है।

5  ‘प्रीति नदी मैं न बोरयौ’ का अर्थ क्या है-

  1. प्रीति नदी यमुना नदी को कहा गया है।

  1. प्रेम रूपी नदी में कभी पैर नहीं डुबोया अर्थात कभी जिसने कभी प्रेम नहीं किया है। 

  1. नदी में नहाने की बात हो रही है।

  2. ऊपर दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं।

  1. निम्नलिखित पठित  काव्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर विकल्पों से चुनकर लिखिए- 

मन की मन ही माँझ रही।

कहिए जाइ कौन पै ऊधौ, नाहीं परत कही।

अवधि अधार आस आवन की, तन मन बिथा सही।

अब इन जोग सँदेसनि सुनि-सुनि, बिरहिनि बिरह दही।

चाहति हुतीं गुहारि जितहिं तैं, उत तैं धार बही।

See also  hindi cbse mcq for class 10th with answers latest

‘सूरदास’ अब धीर धरहिं क्यौं, मरजादा न लही।

1  गोपियाँ अपनी मन की व्यथा को  क्यों नहीं कह पा रही हैं-

  1. गोपियाँ श्रीकृष्ण की प्रेम विरह में इतना व्याकुल है कि अपनी मन की बात भी करना नहीं चाहती हैं।

  2. गोपिकाओं को अब तक ऐसा कोई नहीं मिला, जिससे वे अपनी मन की व्यथा को कह सकें।

  3. श्रीकृष्ण के वियोग में गोपिकाएँ तन-मन से बहुत व्यथित हैं, उन्हें आशा थी कि श्रीकृष्ण उनसे मिलने आएँगे लेकिन श्रीकृष्ण उनसे मिलने नहीं आए इसलिए वह अपनी इस व्यथा को किसी से कह नहीं पा रही है।

  4. दिए गए विकल्पों का सभी उत्तर सही हैं।

2. गोपियों का धैर्य क्यों टूटने लगा?

  1. उन्हें विश्वास था कि श्रीकृष्ण उनसे मिलने जरूर आएँगे,  लेकिन श्रीकृष्ण नहीं आए इसलिए  उनका धैर्य टूटने लगा।

  2.   श्री कृष्ण ने उद्धव को योग साधना सिखाने के लिए गोपियों के पास भेजा इसलिए  उनका धैर्य टूट गया।

  1.  दोनों विकल्प सही हैं।

  2. 1 व 2 दोनों विकल्प गलत हैं।

3.  गोपियों के पास उद्धव किसका संदेश लेकर आए थे?

  1. मथुरा के राजा कंस का

  2. गोकुल के सरपंच का

  3. श्री कृष्ण जी का

  4.   दिए गए विकल्पों का सभी उत्तर गलत है।

4. किस मर्यादा के उल्लंघन की बात गोपियाँ उद्धव से कह रही हैं?

  1.  कृष्ण के द्वारा प्रेम की मर्यादा का

  2. उद्धव के उपदेश देने की मर्यादा के बारे में

  3. गोपियों के प्रेम की मर्यादा के बारे में

  4.  दिए गए विकल्पों का सभी उत्तर सही हैं।

5.’बिरहिनि’ का अर्थ-

  1.  वियोग में जीने वाली महिला

  2. गायिका

  3.  एक तरह का गीत

  4. दिए गए विकल्पों का सभी उत्तर सही हैं।

👆👆बहुविकल्पी प्रश्न और परीक्षा पैटर्न की जानकारी के लिए और यहाँ पर जो प्रश्न दियाा है,  इसे अच्छे तरीके से वीडियो के माध्यम से यूट्यूब  पर समझाया गया है लिंक को क्लिक करें। 👆👆

कक्षा 10 की सीबीएसई cbse बोर्ड हिंदी का पाठ्यक्रम के और वीडियो क्लास के लिए यहां पर लिंक दिए हैं उस पर क्लिक करें।👇👇

sana Sana hath Jodi साना साना हाथ जोड़ी 10 class Hindi

See also  CBSE ने Term 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 का संशोधित सिलेबस revised syllabus जारी, cbseacademic.nic.in पर डाउनलोड करें

https://youtu.be/rrgr-Fiw44A

reduced syllabus Cbse class 10 Hindi syllabus new change session 2020-21

👇👇

https://youtu.be/E0NZKtoZNQA

Atamkath kavita vekhya आत्मकथ्य कविता की व्याख्या Cbse Hindi class 10 Jay Shanker Prasad👇👇

https://youtu.be/bQLGY9o4pqQ

NAGAARJUN KAVITA FASAL नागार्जुन की कविता फसल की व्याख्या

Hindi class 10👇

https://youtu.be/9NNzYIKgbjY

Cbse board new alternative academy calender per activities पाठ ‘यह दंतुरित मुसकान’, नागार्जुन👇👇

https://youtu.be/3NnbOAkgS1g

अपठित गद्यांश कक्षा 10 , CBSE BOARD examples👇👇

https://youtu.be/FA7JCxVqHC8

BALGOBIN BHAGAT cbse HINDI CLASS 10

👇👇

https://youtu.be/9Dq_2bGUaVw

Ram lakshaman parshuram sambas class 10 Hindi PART-2

👇👇

https://youtu.be/9ZJjgRUNGME

Tulsidas part 1 chapter cbse board class 10

👇👇

https://youtu.be/frHTLb2fMJM

NETA JEE KA CHASMA CBSE CLASS 10 HINDI READING – explanation

👇👇

https://youtu.be/8GnFKsjHGqs

SOORDAS PATH KA APATHIT KAVYASNSH KE UTTAR LEKHAN TECHNIC CBSE CLASS 10 HINDI

👇👇

https://youtu.be/Ww1OELtPBf8

Surdas ke pad ki vakhya Class 10 Hindi

👇👇

https://youtu.be/uU3EE5HNX_s

ras ke bhed class 10 hindi Abhishek Kant Pandey

👇👇

https://youtu.be/4sY1m3UvnLM

Online class keyon jaroori Hindi ऑनलाइन क्लास क्यों है जरूरी Abhishek Kant

👇👇

https://youtu.be/PnVsJEx3QYk





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक