CBSE Board Class 9 Class 9 to 12 Hindi MCQ Syllabus

hindi cbse board class 9 sample paper with answer (mcq)

hindi cbse board class 9 sample paper with answer (mcq) 2023 sample of hindi paper for practice on omr sheet. नमूना प्रश्न पत्र मॉडल क्वेश्चन पेपर सीबीएससीइ बोर्ड कक्षा 9 हिंदी अ पाठ्यक्रम| class 9 cbse hindi A syllabus new update syllabus based questions paper.  क्षितिज भाग 1 हिंदी सीबीएसई बोर्ड पाठ्यक्रम। question paper hindi class 9 given for practice latest 2023, examination syllabus laladh MCQ for class 9th, model test paper class 9 hindi below given. latest update 2023 october. 
kabir chapter mcq syllabus given 
दोस्तो यहां पर हम आपकों सीबीएसइ कक्षा 9 हिन्दी अ पाठ्यक्रम 2023 का लेटेस्ट प्रश्न पत्र नमुना दे रहे हैं। एमसीक्यू टर्म 2023 एग्जामिनेशन (cbse examinatin update syllabus for the 2023 latest hindi question model paper sample paper with hindi)  के लिए उपयोगी है। ये प्रेक्टिस सेट आपको अच्छा लगे तो कमेंट comments करे इसका उत्तर भी जल्द जारी करेंगे। 
कक्षा 9 हिन्दी  ‘अ’ पाठ्यक्रम  समय  90 मिनट                                                                                       अधिकतम अंक -80 Hindi model sample paper for clas 9 cbse board 2023 for practice Model paper 

1 से लेकर 40 तक किए गए प्रश्नों को निर्देश के अनुसार उनके विकल्पों का उत्तर OMR पर काले बॉल पेन से निर्धारित स्थान पर गोला  करें।

 उत्तर पेज के अंतिम दिया गया है कृपया सही उत्तर जरूर मिल लीजिए। कमेंट करके बताइए कि आपने कितने प्रश्नों के उत्तर दिये हैं। 

गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित 1 से 5 तक के प्रश्नो के उत्तर दीजिए- class 9 upathit Gdhyansh MCQ (5) 

नारी उत्पीड़न शब्द भारतीय परिवेश के लिए नया नहीं है। स्वतंत्रता से पूर्व की स्थिति हो या स्वतंत्रता के बाद की स्थिति, उत्पीड़न को लेकर नारी की स्थिति जस की तस ही दिखाई देती है। स्वतंत्रता से पहले तो नारी को मात्र भोग्या क रूप में ही स्वीकार किया गया। हां, स्वतंत्रता के बाद नारी के व्यक्तित्व को एक नई पहचान अवश्य मिली है, किंतु यह दुर्भाग्य ही है कि पुरुष प्रधान समाज में उसके शोषण व उत्पीड़न पर विराम न लग सका। आज शिक्षा, व्यापार, कला संस्कृति, साहित्य, संगीत, अभियांत्रिकी, खेलकूद, विज्ञान, रक्षा आदि सभी प्रमुख क्षेत्रों में वह पुरुषों के कंधे-से-कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है, किंतु दूषित मानसिकता से ग्रस्त भारतीय समाज में आज भी वह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। आज भी छेड़छाड़, छीन, बलात्कार, एकतरफा़ प्रेम में असफल प्रेमी का आक्रामक व्यवहार, दहेज की प्रताड़ना आदि आधुनिक नारी का दुर्भाग्य बनकर समाज में अपने पैर जमाए हुए हैं।

स्वतंत्रता के उपरांत शिक्षा के विकास में नारी को पुरुषों के समान बाहर निकलने एवं अपने पैरों पर खड़ा होने का सुअवसर प्रदान किया है। नारी आज घर की चारदीवारी में बंद नहीं रहना चाहती। वह स्वावलंबी होकर हर क्षेत्र में परस्पर सहभागिता के लिए तैयार है। वैज्ञानिक सोच एवं आधुनिक विचारधारा ने नारी-जगत के सामने भी संभावनाओं के नए क्षितिज खोले हैं।

1 ‘नारी-उत्पीड़न’ शब्द भारतीय परिवेश के लिए नया क्यों नहीं है?

क नारी उत्पीड़न शब्द से लोग परिचित नहीं हैं।

ख यह समस्या आज भी दिखाई दे रही है।

ग इस समस्या को बहुत पहले ही समाप्त कर दिया।

घ स्वतंत्रता से पूर्व तथा स्वतंत्रता के बाद की स्थिति बदलने के कारण।

 2 स्वतंत्रता के बाद नारी के व्यक्तित्व में क्या परिवर्तन आया?

क नारी को घर से बाहर नहीं जाने दिया जाता है।

ख नारी को अपनी पहचान छुपानी पड़ती है।

ग नारी को आप भी घर में ही रहना पड़ता है।

घ नारी के व्यक्तित्व को एक नई पहचान मिली है।

3 गद्यांश में दुर्भाग्यपूर्ण किसे कहा गया है?

क पुरुष प्रधान समाज में नारी को भी उचित स्थान मिला है।

ख पुरुष प्रधान समाज में नारी भी नौकरी कर रही है।

ग पुरुष प्रधान समाज में नारी का शोषण तथा उत्पीड़न आज भी जारी है।

घ पुरुष प्रधान समाज में नारी को अनेक अवसर मिले हैं।

4 नारी किन-किन क्षेत्रों में पुरुषों के साथ कंधे-से-कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है?

क शिक्षा, व्यापार, कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, अभियांत्रिकी, खेलकूद, विज्ञान, रक्षा आदि में।

See also  UP Board hindi Tips class 12 | परीक्षा 2023

ख घर के तथा बाहर के कार्यों में।

ग बच्चों की शिक्षा भोजन व्यवस्था तथा वस्त्रों की देखभाल में।

घ खेल के मैदान में, मनोरंजन में, खाना पकाने में, घूमने फिरने में।

5 किस के विकास में नारी को आत्मनिर्भर बनाने का अवसर दिया है?

क नारी के

ख देश के

ग समाज के

घ शिक्षा के

  पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्न संख्या 6 से लेकर प्रश्न संख्या 10 के विकल्पों का सही उत्तर लिखिए। Apathit Kavansh mcq

नीलांबर परिधान हरित पट पर सुंदर है,

सूर्य चंद्र योग मुकुट, मेखला रत्नाकर है,

नदिया प्रेम- प्रवाह फूल तारे मंडन हैं,

बंदीजन खग-वृंद, शेषफन सिंहासन है

करते अभिषेक पयोद हैं, बलिहारी इस वेष की

हे मातृभूमि! तू सत्य है, तो सगुण मूर्ति सर्वेश की;

जिसकी रज में लोट-लोटकर कर बड़े हुए हैं, 

घुटनों के बल सरक-सरक पर खड़े हुए हैं,

परमहंस सम बाल्यकाल में, सब सुख पाए,

जिसके कारण ‘धूल भरे हीरे’ कहलाए,

हम खेले कूदे हर्षयुत, जिसकी प्यारी गोद में

हे मातृभूमि! तुझको निरख, मग्न क्यों ना हो मोद में,

निर्मल तेरा नीर अमृत के सम उत्तम है,

शीतल मंद सुगंध पवन हर लेता श्रम है,

षड् ऋतुओं का विविध दृश्य युत क्रम है,

हरियाली का फर्ज नहीं मखमल से कम है, 

शुचि- सुधा सींचता रात में, तुझ पर चंद्रप्रकाश है

हे मातृभूमि! दिन में तरणि करता तम का नाश है।

6 हरित पट किसे कहा गया है?

क हरे वस्त्र को

ख हरी सब्जी को

ग किसी नाम को

घ हरी भरी भारत भूमि को

 उत्तर पेज के अंतिम दिया गया है कृपया सही उत्तर जरूर मिल लीजिए। कमेंट करके बताइए कि आपने कितने प्रश्नों के उत्तर दिये हैं। 

  1. ‘परमहंस सम बाल्यकाल’ -पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?

क रूपक 

ख उपमा 

ग अनुप्रास 

घ पुनरुक्ति प्रकाश

8 ‘धूल भरे हीरे’-किन्हे कहा गया है?

क मातृभूमि के योग्य सपूतों को

ख मिट्टी में सना हीरा

ग धरती को

घ कीमती हीरे को

9 कवि ने भारत भूमि के जल की क्या विशेषता बताई है?

क खारा जल 

ख ठंडा जल

ग गंगाजल 

घ अमृत के समान उत्तम जल

10 काव्यांश का उचित शीर्षक चुनिए-

क प्यारी मातृभूमि

ख हरी-भरी मातृभूमि

ग सगुण मूर्ति

घ मखमल और मातृभूमि

 व्यावहारिक- व्याकरण MCQ question model ncert class 9th paper 

व्याकरण के प्रश्न संख्या 11 से 18 प्रश्न संख्या तक के बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए।

  1. ‘प्रगति’ शब्द किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

क प्र

ख पर

ग प्रग

घ प

12 ‘अत्यंत’ शब्द किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है?

क अती 

ख अत्य 

ग अति 

घ अ

13 किस शब्द में ‘ई’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हुआ है?

क विजयी

ख गरीबी

ग ईमानदारी

घ सही

14 इतिहास’ में इक प्रत्यय लगने से नया शब्द बनेगा-

क इतिहासिक

ख ऐतिहासिक

ग एैतिहासिक

घ इतिहासइक

15 ‘पीतांबर’ में कौन-सा समास है?

क तत्पुरुष

ख द्वंद्व

ग बहुव्रीहि

घ द्विगु

  1. ‘चारपाई’ शब्द में कौन-सा समास है?

क कर्मधारय

ख द्वंद्व

ग द्विगु

घ अव्ययीभाव

  1. ‘शरणागत’ में कौन-सा समास है?

क तत्पुरुष

ख द्विगु

ग द्वंद्व

घ कर्मधारय

18.  ‘यथाक्रम’ में कौन-सा समास है?  

क कर्मधारय

ख अव्ययीभाव

ग तत्पुरुष

घ द्विगु

‘अर्थ के आधार पर वाक्य’ प्रकरण  के प्रश्न संख्या 19 से  22 प्रश्न संख्या तक के बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए । (4) Arth ke adhar per vakey MCQ hindi cbse boarad 2021

19 ‘तुम कहाँ जा रहे हो?’- इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन-सा वाक्य भेद है?

क विधानवाचक वाक्य

ख संदेहवाचक वाक्य

ग प्रश्नवाचक वाक्य

घ आज्ञा वाचक वाक्य

20 ‘मेरा पत्र उसे मिला।‘- इस वाक्य को प्रश्नवाचक वाक्य में बदलिए–

क क्या मेरा पत्र उसे मिला?

ख शायद मेरा पत्र उसे मिला।

See also  KVS ADMISSION 2023 : class 1 में एडमिशन शुरू online form 27 March

ग अरे! मेरा पत्र उसे मिला।

घ मेरा पत्र उसे नहीं मिला।

21 ‘वाह! आनंद आ गया।‘- अर्थ के आधार पर वाक्य है-

क संदेहवाचक

ख संकेतवाचक

ग विस्मयादिबोधक

घ इच्छावाचक

22 ‘जाओ, अपना काम करो।‘- इस वाक्य में अर्थ के आधार पर वाक्य का कौन-सा वाक्य भेद है?

क विधानवाचक वाक्य

ख संदेहवाचक वाक्य

ग इच्छावाचक

घ आज्ञावाचक वाक्य

 अलंकार प्रकरण पर आधारित व्याकरण के प्रश्न संख्या 23 से प्रश्न संख्या 26 तक के बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर चुनकर लिखिए (4) Alankar per mcq class 9 question paper cbse 2021

23 ‘पीपर पात सरिस मन डोला।’- में कौन-सा अलंकार है? 

क अनुप्रास अलंकार 

ख यमक अलंकार

ग उपमा अलंकार

घ रूपक अलंकार

24 ‘चरण कमल बंदौ हरिराई।’- में कौन-सा अलंकार है?

क अतिश्योक्ति अलंकार

ख यमक अलंकार

ग उपमा अलंकार

घ रूपक अलंकार

25 ‘कल कानन कुंडल मोर पखा, उर पे बनमाल बिराजति है।,’- में कौन-सा अलंकार है?

क अनुप्रास अलंकार

ख यमक अलंकार

ग उपमा अलंकार

घ रूपक अलंकार

  1. ‘कनक कनक ते सौगुनी, मादकता अधिकाय।

व खाए बौराए जग, या पाए बौराए।।’ में कौन सा अलंकार है।

क अनुप्रास अलंकार

ग यमक अलंकार

ख उपमा अलंकार

घ रूपक अलंकार

 पाठ्यपुस्तक kshitij lesson questions new cbse education pattern class 9th 

क्षितिज पाठ पर आधारित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित 27 से 31 तक के प्रश्नो के उत्तर दीजिए- (5)

झूरी काछी के दोनों बैलों के नाम थे- हीरा और मोती। दोनों पछाई जाति के थे-देखने में सुंदर, काम में चौकस, डील में ऊँचे। बहुत दिनों साथ रहते-रहते दोनों में भाईचारा हो गया था। दोनों आमने-सामने या आस-पास बैठे हुए एक-दूसरे से मूक-भाषा में विचार-विनिमय करते थे। एक, दूसरे के मन की बात कैसे समझ जाता था, हम नहीं कह सकते। अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है। दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूँघकर अपना प्रेम प्रकट करते, कभी-कभी दोनों सींग भी मिला लिया करते थे- विग्रह के नाते से नहीं, केवल विनोद के भाव से, आत्मीयता के भाव से, जैसे दोस्तों में घनिष्ठता होते ही धौल-धप्पा होने लगता है। इसके बिना दोस्ती कुछ फुसफुसी, कुछ हलकी-सी रहती है, जिस पर ज्यादा विश्वास नहीं किया जा सकता। जिस वक्त ये दोनों बैल हल या गाड़ी में जोत दिए जाते और गरदन हिला-हिलाकर चलते, उस वक्त हर एक की यही चेष्टा होती थी कि ज्यादा-से-ज्यादा बोझ मेरी ही गरदन पर रहे। दिन-भर के बाद दोपहर या संध्या को दोनों खुलते, तो एक-दूसरे को चाट-चूटकर अपनी थकान मिटा लिया करते। नाँद में खली-भूसा पड़ जाने के बाद दोनों साथ उठते, साथ नाँद में मुँह डालते और साथ ही बैठते थे। एक मुँह हटा लेता, तो दूसरा भी हटा लेता था।

  1. दोनों बैल किसके थे?

क झूरी

ख पछाई

ग गया

घ किसान

28.  हीरा और मोती दोनों बैल एक दूसरे के प्रति अपना प्रेम कैसे प्रदर्शित करते थे?

क दोनों एक-दूसरे को चाटकर और सूँघकर

ख दोनों यही प्रयास करते कि उनके गरदन पर ज्यादा से ज्यादा बोझ रहे।

ग एक दूसरे की मन की बात समझकर

घ सभी विकल्प सही है।

29.  हीरा और मोती बैल आपस में किस तरह एक दूसरे से बातें करते थे?

क उनके पास ऐसी गुप्त भाषा थी, जिससे वे एक दूसरे के मन की बातें जान लेते थे।

ख दोनों एक दूसरे से मूक भाषा में बात करते थे।

ग विकल्प क एवं ख सही है।

घ सभी विकल्प गलत हैं।

30 ‘विग्रह’ शब्द का अर्थ-

क झगड़ा/विवाद

ख जोड़ना

ग खेलना

घ मजाक मजाक में लड़ना।

31 इस गद्यांश के लेखक हैं-

क राहुल सांकृत्यायन

ख प्रेमचंद

ग यश्पाल

घ सभी विकल्प गल​त हैं।

लिखित प्रश्नों के उत्तर सही विकल्प चुनकर लिखिए- (2)

  1. मैं अब पुस्तकों के भीतर था। नीचे दिए गए विकल्पों में कौन-सा वाक्य इस वाक्य का अर्थ बतलाता है-

क लेखक पुस्तकें  पढ़ने में रम गया।

ख लेखक पुस्तकों की शेल्फ के भीतर चला गया।

ग लेखक के चारों ओर पुस्तकें ही थीं।

घ पुस्तक में लेखक का परिचय और चित्र छपा था।

  1. दोनों बैलों को भागने में मदद किसने की थी?
See also  Alankar Hindi Objective Question Answer CBSE Class 9, 10, 11, 12

क गया ने

ख छोटी बच्ची ने

ग सौतेली मां ने

घ नौकर ने

क्षितिज पाठ पर आधारित  काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित 34 से 31 तक के प्रश्नो के उत्तर दीजिए- (5)

मानुष हौं तो वही रसखानि बसौं ब्रज गोकुल गाँव के ग्वारन।

जो पसु हौं तो कहा बस मेरो चरौं नित नंद की धेनु मँझारन।।

पाहन हौं तो वही गिरि को जो कियो हरिछत्र पुरंदर धारन।

जौ खग हौं तो बसेरो करौं मिलि कालिंदी कूल कंदब की डारन।।

34.‘नित नंद की धेनु मंझारन’- में कौन सा अलंकार है- cbse board class 9th update questions 2023

क यमक

ख अनुप्रास

ग रूपक

घ उत्प्रक्षा

​35. ‘कालिंदी’ का अर्थ है-

क यमुना नदी 

ख कालिंदी पेड़ 

ग कदंब का पेड़ 

घ उपरोक्त सभी विकल्प गलत हैं। 

  1. गिरी शब्द का अर्थ

क नारियल की गरी

ख गिरना

ग पहाड़

घ पत्थर

  1. रसखान मनुष्य के रूप में कहाँ जन्म लेना चाहते हैं-

क ब्रज गोकुल के गाँव में

ख मथुरा में

ग कालिंदी गाँव में

घ सभी विकल्प सही है।

  1. रसखान का भक्ति प्रेम किसके प्रति है?

क ईश्वर 

ख कृष्ण 

ग गरु 

घ मित्र 

class 9th hindi cbse board t

 निम्नलिखित में से निर्देशानुसार विकल्पों का चयन कीजिए- (2)

  1. कबीर के अनुसार हर व्यक्ति के मन में कौन व्याप्त है?

क मोह

ख सुख

ग चिंता

घ ईश्वर

  1. ललद्यद के काव्य शैली को क्या कहते हैं

क दोहा

ख वाख

ग साखी

क्वेश्चन पेपर का उत्तर term 1 question paper class 9 answer 2023 

Class 9 Hindi Sample Paper PDF download हिन्दी यहां से करें। Class 9 Hindi question Paper 2023 के न्यू पैटर्न पर दिया है। अब परीक्षा हर ​स्कूल में होगी जो नये पैटर्न पर होगी इसलिए हम यहां पर एक मॉडल Hindi question Paper Class 9 2023 के दे रहे, ये सब आपके लिए उपयोगी है। class 9 hindi a sample paper 2020-23  आपके लिए उपयोगी है। कमेंट करके बताए। हम आपके लिए और सेम्पल पेपर बनाकर प्रेक्टिस के लिए जारी करेंगे। 9th class Hindi question bank हमारी वेबसाइट से आसानी से कक्षा 9 एवं 10 हिन्दी एमसीक्यू पढ सकते है। न्यू ज्ञान हिंन्दी आपको हिन्दी विषय के ​एक्सपर्टी कंटेंट आपके लिए प्रसतुत करते है।

Solution of smaple question paper of class 9 hindi 2023

गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित 1 से 5 तक के प्रश्नो के उत्तर दीजिए- class 9 upathit Gdhyansh MCQ (5) 

1 ख यह समस्या आज भी दिखाई दे रही है।

2 घ नारी के व्यक्तित्व को एक नई पहचान मिली है।

3 ग पुरुष प्रधान समाज में नारी का शोषण तथा उत्पीड़न आज भी जारी है।

4 क शिक्षा, व्यापार, कला, संस्कृति, साहित्य, संगीत, अभियांत्रिकी, खेलकूद, विज्ञान, रक्षा आदि में।

5 घ शिक्षा के

  पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उस पर आधारित प्रश्न संख्या 6 से लेकर प्रश्न संख्या 10 के विकल्पों का सही उत्तर लिखिए। Apathit Kavansh mcq 2021 

6 घ हरी भरी भारत भूमि को

7 ख उपमा 

8 क मातृभूमि के योग्य सपूतों को

9 घ अमृत के समान उत्तम जल

10 क प्यारी मातृभूमि

  1. क प्र

12  ग अति 

13 घ सही

14 ख ऐतिहासिक

15 ग बहुव्रीहि

  1. ग द्विगु

17.क तत्पुरुष

18.  ख अव्ययीभाव

‘अर्थ के आधार पर वाक्य’ प्रकरण  के प्रश्न संख्या 19 से  22 प्रश्न संख्या तक के बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर लिखिए । (4) Arth ke adhar per vakey MCQ hindi cbse boarad 2021

19 ग प्रश्नवाचक वाक्य

20 क क्या मेरा पत्र उसे मिला?

21 ग विस्मयादिबोधक

22 घ आज्ञावाचक वाक्य

अलंकार प्रकरण पर आधारित व्याकरण के प्रश्न संख्या 23 से प्रश्न संख्या 26 तक के बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर चुनकर लिखिए (4) Alankar per mcq class 9 question paper cbse 2023

23 क अनुप्रास अलंकार व ग उपमा अलंकार

24 घ रूपक अलंकार

25 क अनुप्रास अलंकार

  1. ग यमक अलंकार
  2. क झूरी
  3. घ सभी विकल्प सही है।
  4. ग विकल्प क एवं ख सही है।
  5. क झगड़ा/विवाद

31.ख प्रेमचंद

  1. क लेखक पुस्तकें  पढ़ने में रम गया।
  2. ख छोटी बच्ची ने
  3. ख अनुप्रास
  4. क यमुना नदी 
  5. ग पहाड़
  6. घ सभी विकल्प सही है।
  7. ख कृष्ण 
  8. घ ईश्वर
  9. ख वाख

छात्रों आज आपने कक्षा 9 hindi CBSE का सैंम्पल पेपर को हल किया है। इस टॉपिक से ​संबंधित और बहुविकल्पी प्रश्न के लिए यहां पर कुछ लिंक दिया है, Hindi Term 1 Practice के लिए उपयोगी है। 

About the author

Abhishek pandey

Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.

Add Comment

Leave a Comment

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक