MCQ Apathit gadyansh cbse board class 10th hindi

Apathit Gadyansh Class 10 MCQ, अपठित गद्यांश कक्षा 10 Hindi withAnswers, अपठित गद्यांश कक्षा 10 PDF,अपठित गद्यांश कक्षा 10 हिंदी MCQ 2023-2024,अपठित गद्यांश एवं पद्यांश कक्षा, 10 ics Hindi grammar apathit gadyansh class 10th

class 10th Hindi unseen passage practice new question for 2023-24 examination कक्षा दसवीं में अपने हिंदी लिया है। हिंदी के क्वेश्चन पेपर में अक्सर अपठित गद्यांश से बहुत hard question पूछे जाते हैं, अपठित गद्यांश पर आधारित जिसे English में unseen passage कहते हैं। हिंदी में अपठित गद्यांश से पांच अंको की सवाल पूछे जाते हैं जो एमसीक्यू टाइप का होता है। अपठित गद्यांश के यहां उदाहरण आपके class 10th सीबीएसई बोर्ड, आईएससी बोर्ड परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है।

Apathit Gadyansh Class 10 MCQ,

छात्रों के हिन्दी पढ़ने और समझने की तर्क शक्ति को परखने के लिए अपठित गद्यांश अनसीन पैसेज एकेडमिक क्लास 10th 12th में पूछा ही जाता है, इसके अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी Apathit Gadyansh Class 10 MCQ, Hindi unseen passage questions पूछा जाता है।

अपठित गद्यांश हिंदी प्रश्न उत्तर बहुविकल्पीय प्रश्न के उदाहरण

यहां पर कुछ अपठित गद्यांश दिए जा रहे हैं उनके बहुविकल्पी प्रश्नों के विकल्प भी दिए जा रहे हैं, जिससे कि आप पढ़कर उनके उत्तर देने का प्रयास करें, इसके बाद उत्तर भी दिया गया उत्तर से मिलान करके अपनी तैयारी अपठित गद्यांश की प्रैक्टिस करें।

See also  CBSE 10 result 2023 10th 12th अपना रिजल्ट कैसे चेक करें, रिजल्ट कब आएगा?

Example passage latest

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए

CBSE Class 10 Hindi A Unseen Passages अपठित गद्यांश

निम्नलिखित अपठित गद्यांश को पढ़कर बहुविकल्पीय प्रश्नों के सही विकल्प चुनकर लिखिए-
1×5-5
भारत में प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर ‘हिंदी-दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। हिंदी हमारे देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली जनसंपर्क की भाषा है लेकिन आधिकारिक रूप से यह राष्ट्रभाषा नहीं है। जनसमुदाय को एकता के सूत्र में बांधने वाली हिंदी भाषा को; 14 सितंबर, 1949 को संविधान ने हिंदी को ‘राजभाषा’ का दर्जा दिया। विशाल जन-समुदाय द्वारा बोली-समझी जाने के कारण हिंदी को हमारे देश की राष्ट्रभाषा होने का गौरव भी प्राप्त है। इसके प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है। 14 सितंबर के इस शुभ अवसर पर कई शासकीय अशासकीय कार्यालयों, बैंकों एवं शिक्षण संस्थाओं में हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं सम्मान में हिंदी सप्ताह एवं हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इस अवसर पर हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। कहानी-वाचन, कहानी-लेखन, हिंदी भाषण, निबंध लेखन, कविता-लेखन इत्यादि प्रतियोगिताएं इनमें प्रमुख हैं। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए कई प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। ‌

1.हिंदी को किस भाषा के रूप में दर्जा दिया गया है?

i. राष्ट्रभाषा

ii. राजभाषा

iii. राजकीय- भाषा

iv. विकल्प i और ii दोनों सही है।

उत्तर: राजभाषा

2.निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है-

i. हिंदी लोगों के हृदय में राष्ट्रभाषा के रूप में बसी हुई है।

ii. 14 सितंबर, 1949 को हिंदी को संविधान सभा ने राजभाषा का दर्जा दिया है।

See also  Sana hath jodi MCQ साना साना हाथ जोडि...| पाठ के कठिन शब्द, बहुविकल्पी प्रश्न परीक्षा पैटर्न के अनुसार kritika mcq

iii. हिंदी-दिवस के दिन कई तरह के कार्यक्रम होते हैं।

iv. हिंदी भारत की आधिकारिक रूप से राष्ट्रभाषा है।

उत्तर -iv.

भारतवासियों के दिल में हिंदी राष्ट्रभाषा के रूप में स्थापित है।

3. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है-

i. भारत में जन समुदाय के दिल में राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी को महत्व दिया जाता है।

ii. संविधान सभा ने हिंदी को ‘राजभाषा’ का दर्जा दिया है।

iii. भारत में सर्वाधिक लोग हिंदी-भाषा बोलते हैं।

iv. उपरोक्त सभी कथन सही है।

उत्तर: iv

5. भारत के विशाल जनसंख्या किस जनसंपर्क भाषा से जुड़ी हुई है?

i. अंग्रेजी

ii. हिंदी

iii. उपरोक्त में से कोई नहीं

iv. अंग्रेजी और हिंदी

उत्तर- ii

अपठित गद्यांश में जो बातें कही गई है, या जो बातें गद्यांश से समझ आ रही है, वही उत्तर होता है। यह बात ध्यान रखना चाहिए। अपठित गद्यांश में लेखक के विचार और अपठित गद्यांश में दिए गए तथ्यों से ही उत्तर ढूंढना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top