Padbandh (Phrase) क्या है? पदबंध Definition

पदबंध (Phrase) की परिभाषा Definition: प्रकार kind, Padbandh के बारे में पूरी जानकारी यहां दी जा रही है। Class 10 NCERT Solutions CBSE के पाठ्यक्रम में दिया गया है। What is the kind of Padbandh in Hindi?

पदबंध की परिभाषा what is the definition of part band in Hindi

जब किसी वाक्य में कोई शब्द प्रयोग होता है तो उसे व्याकरण के नजरिए से देखा जाता है। ‌ कहने का अर्थ है कि संज्ञा, सर्वनाम, लिंग, वचन, कारक आदि व्याकरण के बारे में विचार किया जाता है।

Example: वह प्रयागराज में रहता है।

इस वाक्य में सभी शब्द व्याकरण के नियमानुसार व्यवस्थित हैं। उदाहरण के लिए प्रयागराज शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा, पुंल्लिंग, और अधिकरण कारक के रूप में आया है

इस तरह से किसी शब्द में हम पद के रूप में उसकी व्याकरणिक संरचना (grammatical information) को प्राप्त करते है। जब यह पद एक विशेष शब्दों के साथ जुड़े होते हैं यही जुड़ाव इन पदों का बंधन होता है इसलिए इसे पदबंध कहा जाता है। ‌

डॉ० हरदेव बाहरी के अनुसार पदबंध की परिभाषा, वाक्य के उस भाग को जिसमें एक से अधिक पद परस्पर संबंध होकर अर्थ तो देते हैं लेकिन यह अर्थ पूरा नहीं होता है इसलिए यह पदबंध कहलाता है।

पदबंध को सरल ढंग से इस तरह से समझाया जा सकता है कि जब कई पद मिलकर वाक्य में एक साथ जुड़ जाए तो उससे एक उपवाक्य बनता है उसे पदबंध कहते हैं।

See also  Project work se bacho ko kaise padhaye प्रोजेक्ट वर्क से बच्चों को कैसे पढ़ाएं?

पद- वाक्य से अलग रहने पर ‘शब्द’ और वाक्य में प्रयुक्त हो जाने पर शब्द ‘पद’ कहलाते हैं।
दूसरे शब्दों में- वाक्य में प्रयुक्त शब्द पद कहलाता है।

पदबंध- जब दो या अधिक (शब्द) पद नियत क्रम और निश्र्चित अर्थ में किसी पद का कार्य करते हैं तो उन्हें पदबंध कहते हैं।
सरल शब्दों में- जब दो या दो से अधिक पद मिलकर एक पद का कार्य करते हैं तब उन्हें पदबंध कहा जाता है। जैसे संज्ञा पद के साथ जुड़े हुए शब्द के समूह को किसी वाक्य में पदबंध कहते है।

अब आपको पता चल गया है कि पदबंध किसी वाक्य में कभी भी पूरा अर्थ नहीं देते हैं। पदबंध वाक्यांश होते हैं।‌

वाराणसी रहने वाले दोस्त ने कुछ पुस्तकें दी। मोटे अक्षरों में छपा वाक्यांश संज्ञा पदबंध है।

पदबंध के प्रकार Type of Padbandh

पदबंध के कुल पांच भेद होते हैं।

पदबंध के भेद कुल 5 होते हैं।संज्ञा पदबंध
(NCERT CBSE Hindi Bclass 10)सर्वनाम पदबंध
विशेषण पदबंध
क्रिया पदबंध
क्रिया विशेषण पदबंध
pad bandh

किसी वाक्य में कोई पद संज्ञा पद बंद का कार्य करता है, उसे संज्ञा पदबंध कहते हैं। निम्नलिखित उदाहरण से समझ सकते हैं।

मेहनत करने वाला विद्यार्थी हमेशा सफल होता है।

इस वाक्य में विद्यार्थी संज्ञा है। इसके साथ इस शब्द को बताने वाले 3 शब्द और जुड़े हुए हैं, ‘मेहनत करने वाला विद्यार्थी’ यह इस वाक्य में पदबंध है, क्योंकि संज्ञा के बारे में बता रहा है इसलिए यह संज्ञा पदबंध (sangya padband) है।

संज्ञा पदबंध के Example

मेरा स्कूल शहर का सबसे बड़ा स्कूल है।

See also  hindi vyakaran mcq vachya new for class 10 cbse

उदाहरण में: मेरा स्कूल संज्ञा पदबंध है।

सर्वनाम पदबंध (Sarvnam Padbandh)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सर्वनाम पदबंध और संज्ञा पदबंध ज्यादा अंतर नहीं है। जब किसी वाक्य में कोई पदबंध बिल्कुल उसी तरीके से कार्य करें जैसे कोई सर्वनाम कार्य करता है उसे सर्वनाम पदबंध कहते हैं।

इस बात को समझने के लिए इस उदाहरण पर ध्यान दें।

सच बोलने वाला मै किसी से डरता नहीं।

उदाहरण में ‘मैं‘ सर्वनाम है और इसी को बतानेवाले शब्द सच बोलने वाला मै है। इसलिए Bold में लिखा हुआ पदबंध सर्वनाम पदबंध है।

विशेषण पदबंध

जब किसी वाक्य में कोई ऐसा शब्द है जो विशेषण है और इसी विशेषण शब्द को बताने वाले शब्द विशेषण पदबंध कहलाते हैं। उदाहरण से समझिए-

Example:

  1. मधुर गीत गाने वाले बच्चे ने सबको मोहित कर लिया।
  2. ‘मधुर गीत गाने वाले बच्चे’ वाक्य के अंश में संज्ञा शब्द बच्चे की विशेषता को प्रकट करने वाले यानी बताने वाले शब्द है इसलिए यह ‘विशेषण पद बंध है।

क्रिया पदबंध

जब किसी वाक्य में क्रिया को बताने वाले वाक्यांश होते हैं वह क्रिया पदबंध कहलाता है। इसे उदाहरण से इस तरह से समझा जा सकता है।

बालक मैदान में फुटबॉल खेलते हैं।

इस वाक्य में क्रिया पदबंध के रूप में ‘खेलते हैं’ शब्द आए हैं।

दूसरा उदाहरण

अध्यापक पढ़ा रहे हैं।

इस वाक्य में पढ़ा रहे क्रिया पदबंध बन के रूप में आया है। आपको बता दें जहां किसी वाक्य की मुख्य क्रिया सहायक क्रिया मिलकर एक क्रिया का काम करें वह पूरा क्रिया का शब्द ‘क्रिया पदबंध’ कहलाता है।

See also  Swavrit lekhan CBSE board class 10th| स्ववृत्त लेखन के उदाहरण biodata example in Hindi

क्रिया विशेषण पदबंध

क्रिया की विशेषता बताने वाले कई शब्द आता है उस शब्दों के वाक्यांश को क्रिया विशेषण पदबंध कहा जाता है। निम्नलिखित उदाहरणों से समझें-

मैं अपने दोस्तों के साथ घूमने गया।

इस वाक्य को ध्यान से देखें और क्रियाविशेषण पदबंध को पहचाने। इस वाक्य में क्रिया घूमने गया है। आप ध्यान दीजिए कि कया की विशेषता बताने वाले क्रियाविशेषण कहते हैं तो आप बताइए कि इसमें घूमने गया की विशेषता कौन सा शब्द बता रहा है?

जी हां – ‘दोस्तों के साथ‘ शब्द क्रिया विशेषण की विशेषता बता रहा है इसलिए यह शब्द क्रिया विशेषण पदबंध है।

अच्छा यह बताइए कि इसी वाक्य में कौन से शब्द क्रिया पदबंध के हैं? जी आपने सही बताया क्योंकि इस वाक्य में क्रिया घूमने गया है। तो इस वाक्य में क्रिया पदबंध भी है।

FAQ of Padbandh

पदबंध को पहचाने के तरीके पर अभ्यास करने के लिए यहां पर हम कुछ प्रश्न दे रहे हैं जो आपके सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th या किसी परीक्षा के लिए बहुत उपयोगी है। हिंदी व्याकरण के टॉपिक पद पद से कई तरह के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षा और एकेडमिक परीक्षा में पूछे जाते हैं। Hindi grammar पदबंध topic asking many questions CBSE board UP Board class 10th and competitive examination.

1. महंगा खरीदा हुआ वस्त्र अधिक दिन तक टिकता है।
‘महंगा खरीदा हुआ वस्त्र’ शब्दांश उपरोक्त लिखित वाक्य का कौन सा पदबंध है सही विकल्प चुने-

i. विशेषण पदबंध
ii. संज्ञा पदबंध
iii. सर्वनाम पदबंध
iv. क्रिया विशेषण पदबंध
Answer ii

2. लड़का हंस रहा है। इस वाक्य में क्रिया पदबंध कौन-सा है, निम्नलिखित विकल्प चुनें

i. रहा है।
ii. हंस रहा है।
iii. रहा।
iv. है।
उत्तर – हंस रहा है (लड़के की क्रिया है।) इसलिए यह वाक्यांश क्रिया पदबंध है।

Leave a Comment