(MCQ) syllabus Hindi B| cbse board exam

MCQs for Chapter 1 ‘Saakhi’ Class 10 Hindi Sparsh book | 2023 (MCQ) syllabus Hindi B| सीबीएसई बोर्ड टर्म एग्जामिनेशन

Hindi Sparsh Book MCQ एग्जामिनेशन 2023 के लिए यहां पर हम MCQ Questions और Answer दे रहे हैं। हर chapter के MCQ प्रश्न  सीबीएसई बोर्ड 10वीं परीक्षा की तैयारी के लिए दिया जा रहा है। सीबीएसई न्यू सिलेबस 2023 और न्यू एग्जामिनेशन पेटर्न के अनुसार परीक्षा पहली बार आयोजित हो रही है। newgyan.com इस पर chapter wise new MCQ questions उपलब्ध करा रहा है। आपकी तैयारी बेहतर होगी इसलिए इस सीरीज class 10 CBSE board Hindi 10th B पाठ्यक्रम के सभी क्वेश्चन जरूर पढ़ें। 

MCQs for Chapter 1 Saakhi Class 10 Hindi Sparsh book  का एमसीक्यू उत्तर के साथ नीचे आप पढ़ेंगे।  

CBSE class 10th  हिंदी B पाठ्यक्रम की पुस्तक Sparsh  के किन पाठ से परीक्षा में एमसीक्यू आएगा?  

परीक्षा में 14 नंबर का MCQ questions सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th बी पाठ्यक्रम हिंदी से पूछा जाएगा। निम्नलिखित की परीक्षा में पूछे जाएंगे।

स्पर्श पाठ (sparsh lesson) के काव्य खंड से दो chapter से की परीक्षा में पूछे जाएंगे

पहला चैप्टर-  कबीर की साखी

दूसरा चैप्टर- मीरा के पद

स्पर्श पाठ के गद्य खंड से दो chapter परीक्षा में पूछे जाएँगे

मुंशी प्रेमचंद -बड़े भाई साहब

निदा फ़ाज़ली- अब कहाँ दूसरे के दुख से दुखी होने वाले mcq 2023

प्रिय छात्रों यहां पर बहुविकल्पीय प्रश्नों के साथ उसके उत्तर तो दिए हैं, साथ में आवश्यकता के अनुसार व्याख्या भी दिया गया है। 

बीच-बीच में व्याख्या थोड़ी सी लंबी इसलिए हो गई है क्योंकि पूरी बात तरीके से समझ में आ जाए ताकि रटने का कोई झंझट ना रहे। आपके दिमाग में प्रश्न उत्तर और उससे संबंधित कई और बनने वाले प्रश्न उत्तर आसानी से समझ में आ जाए, यही हमारी कोशिश है।

ई-परीक्षा पोर्टल के बारे में पढ़ने के लिए क्लिक करें

साखी Saakhi – Check out MCQs for Chapter 1 

कबीर  के साखी पाठ पर आधारित बहुविकल्पी प्रश्नों के उत्तर Cbse class 10 hindi B syllabus 2023 के लिए महत्वपूर्ण है, निम्नलिखित है-

See also  hindi CBSE Class 12 Hindi new MCQ Latest Important Questions With Answers

 कबीर की साखी के अनुसार बताइए कि अपने स्वभाव को निर्मल रखने के लिए कबीर (Kabir) ने किसे निम्नलिखित में से पास रखने के लिए कहा है-

i. निंदक 

ii. ज्ञानी

iii. प्रेमी 

iv. मित्र

उत्तर- i. निंदक

 यानी निंदा करनेवाले को अपने पास रखने को कहा क्योंकि स्वभाव में निर्मलता तब आती है, जब कोई आपकी बुराई करता है, तो पता चलता है कि आपकी कमी क्या है। 

विरह रूपी सर्प क्यों सताता है, कबीर के अनुसार बताइए-

i. ईश्वर को न प्राप्त करने के कारण

ii. जीवन में सुख सुविधा और वैभव ना हासिल कर पाने के कारण

iii. सांसारिक जीवन से मोह-माया के कारण

iv. उपरोक्त में से कोई भी उत्तर सही नहीं है।

उत्तर- i. ईश्वर को प्राप्त न करने के कारण। कबीर जी अपनी साखी (sakhi) में बताते हैं कि ईश्वर को हासिल ना करने के कारण  ही विरह प्राप्त होता है यानी कि ईश्वर के ना मिलने के कारण वाला दुख जिसे  विरह (अलगाव)) कहते हैं।

कबीर के अनुसार- “ईश्वर हमारे अंदर बसते हैं।”  (आपके cbse board कक्षा 10 हिंदी B syllabus साखी) पाठ साखी में कबीर जी ने किस उदाहरण के माध्यम से यह बात बताई हैं-

i. हिरण की नाभि में कस्तूरी

ii. तीर्थस्थल

iii. बारिश की बूँद

iv. आसमान और धरती

उत्तर- i. हिरण की नाभि में कस्तूरी

कबीर जी ने  बताया कि जिस तरह से हिरण  कस्तूरी से निकलने वाली खुशबू  को खोजता हुआ इधर-उधर भटकता रहता है लेकिन हिरण की नाभि में ही कस्तूरी की खुशबू होती है, परंतु हिरण इस बात से अनजान रहता है! उसी प्रकार से मनुष्य इधर-उधर तीरथस्थल, जंगल आदि में ईश्वर को खोजता है परंतु ईश्वर तो उसके मन में बसा होता है।

कबीर के अनुसार ईश्वर को कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

i. कर्मकांड से

ii. तीर्थयात्रा करके

See also  बच्चे को कैसे सुधारें jiddi bache ko sdharne ke tips parenting

iii.  दान करके

iv. अपने अंतःकरण से

उत्तर-iv. अपने अंतःकरण से।

व्याख्या- (सीबीएसई बोर्ड क्लास 10th सिलेबस हिंदी B के पाठ Sakhi) कबीर (kabir) जी कहते हैं कि इंसान अगर अपने आत्मा में झाँक कर देने से यानी अंतः करण द्वारा ईश्वर को प्राप्त कर सकता है। क्योंकि ईश्वर चेतना के रूप में इस संसार में उपस्थित है, बस हमें अपने मन की आँखों से ईश्वर को पहचानना है। भौतिक जीवन की आँखों से हम ईश्वर को प्राप्त नहीं कर सकते हैं।

अंतःकरण शब्द का अर्थ होता है –

अपने अंदर की चेतना अपने अंदर की आवाज़ जिसे  आप आत्म चेतना भी कहते हैं।

   Kabir पाठ के अनुसार बताइए कि ईश्वर की प्राप्ति कब होती है?

i.  जब इंसान एकांत पसंद हो जाता है

ii. जब व्यक्ति घमंड को त्याग देता है

iii. कर्म छोड़कर जब भक्ति मार्ग इंसान चला जाता है

iv. जब इंसान का प्रयास केवल कर्म मार्ग पर होता है।

उत्तर- ii. जब व्यक्ति घमंड को त्याग देता है।

‘साखी” (Sakhi) शब्द का तत्सम शब्द है-

i.  साक्षी

ii. साक्क्षी

iii. शिक्षा

iv. सखी

उत्तर-i.  साक्षी 

उत्तर की व्याख्या-

साक्षी शब्द तत्सम शब्द है और इसका तद्भव शब्द ‘साखी’ होता है। साक्षी शब्द साक्ष्य से बना है। इसका अर्थ होता है प्रमाणिक (Authentics)। इस तरह से इस शब्द का अर्थ हुआ जो ज्ञान हमें प्रमाणिक रूप से स्पष्ट दिखाई देता है।

  1. कबीर  ने  ‘साखी’ में  अज्ञानता की तुलना किससे की है?

i. काली गुफा 

ii. रहस्य 

iii. अंधकार

iv माया -मोह

उत्तर-iii. अंधकार

 उत्तर व्याख्या-

 Sparsh Hindi B  CBSE board class 10th  एक कबीर पाठ की साखी  के अनुसार कबीर जी  ने  अज्ञानता की तुलना अंधकार से की है। जब ईश्वर-रूपी दीपक इंसान को प्राप्त हो जाता है तो उसके प्रकाश में अज्ञानता का अंधकार गायब हो जाता है और इंसान ज्ञान के प्रकाश में  ईश्वर को प्राप्त करता है।

  1. कबीर के अनुसार ज्ञानी कौन है?
See also  mcq hindi kshitij : एक कहानी यह भी Class 10th ncert

i. ईश्वर-प्रेम का अक्षर पढ़ने वाला

ii जो ढेर सारा ज्ञान पुस्तकों से प्राप्त करता है

iii जो जीवन की व्यावहारिक बातों को जानता हो

iv. जो विदेशों में जाकर ज्ञान  प्राप्त किया हो।

उत्तर- i. ईश्वर-प्रेम का अक्षर पढ़ने वाला।

  1. ज्ञान पाने के लिए किससे मुक्त होना होगा, कबीर की साखी के अनुसार उत्तर दीजिए-

i. प्रेम

ii. मित्र

iii.कर्म

iv. माया-मोह

उत्तर- iv. माया-मोह

  1. माया-मोह रूपी घर जलाने की बात साखी में कबीर क्यों कह रहे हैं? सबसे उत्तम उत्तर चुनिए।

i. क्योंकि माया मोह अज्ञानता का प्रतीक है।

ii. माया- मोह के कारण इंसान अज्ञानता में उलझा रहता है और वह ईश्वर को तब तक नहीं प्राप्त कर पाता है, जब तक वह अज्ञानता को त्याग कर ज्ञान के प्रकाश को प्राप्त नहीं कर लेता है।

iii. i और ii दोनों सही है

iv. केवल विकल्प iii सही है।

उत्तर-iv. केवल विकल्प iii सही है।

 (प्रिय  छात्रों क्या आपको लगता नहीं कि दोनों उत्तर सही है, अपना तर्क देकर हमें कमेंट में अपनी राय बताइए।)

Nishkarsh

प्रिय छात्रों  सीबीएसई बोर्ड क्लास 10TH  Hindi B syllabus की पाठ्यपुस्तक sparsh  के काव्य खंड के पहले Lesson कबीर की साखी (Sakhi) पर आधारित MCQ  प्रश्न दिया गया है। जैसा कि आपको मालूम है कि December  महीने में CBSE Biard बोर्ड द्वारा पहली बार examination  2023 हो रही है। इस परीक्षा में सभी विषयों के MCQ (multiple choice questions 2023 Hindi) पूछे जाएँगे। यहाँ पाठ से संबंधित 10  बहुविकल्पी  प्रश्न दिया गया है। CBSE board term 1 Hindi B पाठ्यक्रम 2023 में आप अच्छा प्रदर्शन (getting good marks) करें, इसलिए इन प्रश्नों के उत्तर की व्याख्या भी की गई है।

Read more 

MCQ Hindi 10 : Questions for Class 10 Hindi with Answers PDF

Synonyms Antonyms Hindi : समानार्थक और विलोम शब्द न्यू अपडेट लिस्ट इन हिंदी (Hindi PDF)

Letter Writing Example in Hindi

example New Anuched lekhan cbse board class 9, 10 example new pattern 2023 | Anuched Lekhan सीखें

Leave a Comment