NIOS HINDI news writing समाचार लेखन (गणतंत्र दिवस पर समाचार लेखन) उदाहरण

NIOS HINDI news writing : न्यूज़ राइटिंग को रिपोर्टिंग लेखन कहा जाता है। ‌NIOS HINDI की 12th पाठ्यक्रम में समाचार लेखन से संबंधित MCQ और वर्णनात्मक क्वेश्चन पूछे जाते हैं। आज हम आपको समाचार लेखन रिपोर्टिंग क्या है? और समाचार कैसे लिखा जाता है? इसके बारे में पूरी जानकारी यहां प्रस्तुत कर रहे हैं। 

हिंदी में समाचार लेखन कहा जाता है जबकि अंग्रेजी में रिपोर्टिंग या न्यूज़ राइटिंग कहा जाता है।

समाचार लेखन क्या है samachar lekhan kya hai

news writing हिंदी में समाचार लेखन। जब हम किसी घटना या किसी संस्था के दिए गए जानकारी को अखबार या टीवी मीडिया के लिए प्रस्तुत करते हैं तो इसे समाचार लेखन कहा जाता है।

समाचार की निम्नलिखित विशेषताएं होती हैं

समाचार लेखन में सूचना होती है।

समाचार में समाचार लिखने वाले के विचार नहीं होते हैं

समाचार की भाषा मीडिया माध्यमों के अनुसार तय होती है जैसे टीवी मीडिया के लिए समाचार लेखन अलग होता है जबकि अखबारों के लिए या इंटरनेट के ब्लॉग के लिए समाचार लेखन की भाषा शैली अलग होती है।

न्यूज़ राइटिंग यानी समाचार लेखन में शीर्षक महत्वपूर्ण होता है। 

न्यूज़ लिखते समय तथ्यों को सही तरीके से प्रस्तुत करना चाहिए।

समाचार लेखन करते समय समाचार के इंट्रो में घटना का सार एक पैराग्राफ में लिख दिया जाता है। 

See also  Hindi mcq cbse class 10 latest for Examination 2023

इसके बाद घटना का विस्तार दिया जाता है।

समाचार की शैली वर्णनात्मक होती है। समाचार की लेखन शैली ऐसी होती है कि समाचार तरो ताजा लगे।

समाचार घटना विशेष को स्पष्ट करने वाले छोटे सरल और बड़े वाक्य में लिखा जाता है।

समाचार के स्रोत

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि समाचार अलग-अलग स्रोतों से इकट्ठे की जाती हैं। समाचार लेखन के लिए मीडिया का पत्रकार संबंधित घटनाओं से जाकर समाचार की रिपोर्ट करता है या समाचार लिखकर अपने संस्थान टीवी चैनल तक पहुंचाना है। अखबार के दफ्तर को मेल के माध्यम से भेजता है।  इंटरनेट ब्लॉग पर पोस्ट करता है।

समाचार के स्रोत

news writing source; शिक्षण संस्थान की सूचना- कार्यक्रम, सरकारी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम या सूचना, खेल प्रतियोगिता आदि की जानकारी, राजनीतिक पार्टी की रैली या विशेष कार्यक्रम पर रिपोर्टिंग, प्रेस कॉन्फ्रेंस, सेमिनार, सभा, विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम आदि की जानकारी और विभिन्न घटना को तथ्य के साथ प्रस्तुत करना ही समाचार का लक्ष्य होता है। उपरोक्त बताए गए समाचार के स्रोत हैं।

रिपोर्टिंग के प्रकार (समाचार लेखन के प्रकार)

समाचार लेखन के कई प्रकार होते हैं- 

  • किसी सभा, गोष्ठी या किसी सम्मेलन से सम्बन्धित रिपोर्ट।
  • किसी संस्था की वार्षिक या मासिक रिपोर्ट।
  • व्यावसायिक प्रगति या स्थिति से सम्बन्धित रिपोर्ट।
  • जाँच समितियों द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट ।
  • न्यूज रिपोर्टिंग, जैसे- किसी समाचार, घटना, आन्दोलन, गतिविधि आदि से सम्बन्धित रिपोर्ट।

समाचार रिपोर्टिंग के उदाहरण

जैसे मान लीजिए कि आपके विद्यालय में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन गणतंत्र दिवस के अवसर पर किया गया है इसकी एक रिपोर्टिंग हिंदी भाषा में लिखकर आपको समाचार पत्र में संपादक महोदय को देना है ताकि वह इस समाचार को प्रकाशित कर सके।

See also  सीबीएसई नए सिलेबस के अनुसार 'सूर्यकांत त्रिपाठी निराला' पाठ का बहुविकल्पी प्रश्न

news writing in Hindi on republic Day

शिक्षण संस्थानों में मनाया गया हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र-दिवस समारोह

 न्यू ज्ञान न्यूज़ डेस्क। गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के शिक्षण संस्थानों में बच्चों द्वारा शुक्रवार 26 जनवरी को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित शिक्षण संस्थानों में तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान से सारा वातावरण गूंज उठा। इस अवसर पर बच्चों के द्वारा परेड निकाला गया। भारत की एकता और भारत की संस्कृति को प्रस्तुत करते हुए बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम और झांकियां प्रस्तुति की। ‌

शहर और ग्रामीण क्षेत्र में स्थित स्कूलों में विभिन्न प्रांतो के नृत्य प्रस्तुत किए गएं। ‌ इसके साथ ही बच्चों ने वीर रस की कविताएं भी सुनाई। देशभक्ति पर आधारित नाटक, गीत और नृत्य प्रस्तुति को देखकर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। बच्चों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर इसके महत्व को बताते हुए भाषण भी प्रस्तुत किया। ‌ बच्चों ने अपने भाषण में बताया कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। भारत सबसे बड़ा गणतंत्र देश बना। एक गणतंत्र राष्ट्र के रूप में भारत की पहचान विश्व में है। ‌ भारत की एकता और संस्कृति को दर्शाते हुए बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम को देखकर दर्शक भाव विभोर हो गए। 

गणतंत्र-दिवस के इस अवसर पर शिक्षण संस्थानों में मिठाइयां भी बांटी गईं। सभी बच्चों ने प्रसन्नता से गणतंत्र दिवस मनाया। ‌ एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।

कंक्लुजन

इस आर्टिकल में समाचार लेखन के बारे में उदाहरण सहित बताया गया है। news writing in Hindi गणतंत्र दिवस पर शिक्षण संस्थानों में न्यूज़ राइटिंग। ‌ के बारे में बताया गया इसके साथ ही समाचार लेखन रिपोर्टिंग क्या है? NIOS HINDI news writing (गणतंत्र दिवस पर समाचार लेखन) उदाहरण साहित दिया गया है।

See also  बच्चे को कैसे सुधारें jiddi bache ko sdharne ke tips parenting

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top