NIOS Hindi question answer class 12 new Syllabus(तुलसी सूरदास मीराबाई)

NIOS Hindi question answer class 12 इस एकेडमिक आर्टिकल के माध्यम से newgyan.com आपके लिए NIOS hindi class 12 new Syllabus हिंदी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर प्रस्तुत कर रहा है।

प्रश्नों के उत्तर आप की पढ़ाई के लिए मददगार है। ‌ इन प्रश्नों के उत्तर आप स्वयं लिखने का प्रयास कीजिए। इसके बाद इसका आंसर आप इस वेबसाइट में दिए गए आंसर से मिलकर चेक करें।

NIOS Hindi question answer class 12 नए पाठ्यक्रम के अनुसार हिंदी क्लास 12th के प्रश्न उत्तर की तैयारी और बहुविकल्पीय प्रश्नों की तैयारी बहुत आसानी से इसके द्वारा आप कर सकते हैं। ‌ एनआईओएस क्लास 12th हिंदी इंर्पोटेंट क्वेश्चन आंसर आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए बेहतरीन विकल्प यहां पर है।

NIOS hindi class 12 new Syllabus imported question answer notes

NIOS Hindi class 12th new syllabus और नए परीक्षा पैटर्न के अनुसार आपके लिए 2024 की परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर की सीरीज लेकर आया है जिससे आप अपनी तैयारी को और भी बेहतर बना सकते हैं।

NIOS Hindi class 12 Lesson 2

पाठ 2 तुलसीदास, सूरदास, मीराबाई भक्तिकाल के कवि एवं कवयित्री सामग्री पर प्रश्नोत्तरी अभ्यास के लिए दिए जा रहे हैं। NIOS Hindi question answer class 12

तुलसीदास

1. हिंदी साहित्य में तुलसीदास को किस काल का कवि कहा जाता है?

उत्तर: तुलसीदास भक्तिकालीन काल के कवि थे।

2. निम्नलिखित में से कौन भक्ति काल के कवि नहीं है? सही विकल्प चुनकर बताइए।

See also  Rajas Diamond story Robert Louis Stevenson’s summary in hindi | कहानी की समीक्षा

i. बिहारी ii. तुलसीदास iii. मीराबाई iv सूरदास

उत्तर : बिहारी बिहारी रीतिकाल के कवि हैं।‌

3. भरत ने किसके स्वभाव की प्रशंसा की?

i. लक्ष्मण ii. राम iii. वशिष्ठ iv. विश्वामित्र

उत्तर : राम के अच्छे स्वभाव का वर्णन किया है।

4. भरत के अनुसार राम के स्वभाव की क्या-क्या विशेषताएं हैं?

उत्तर: भारत के अनुसार राम के स्वभाव की निम्नलिखित विशेषताएं हैं-

राम ने कभी भी किसी अपराधी पर क्रोध नहीं किया।

अपने भाइयों के प्रति उनका स्नेह सदैव रहा है।

बचपन में खेलते समय छोटे भाइयों को जीता देते थे। राम का बड़प्पन है, वह किसी का दिल नहीं दुखाते थे।

5. ‘नीरज-नयन नेह जल बाढे़’ में कौन सा अलंकार है?

उत्तर: इस काव्य पंक्ति का अर्थ है- भरत के नीरज रूपी नयन से स्नेह का जल बढ़ गया है। नीरज रूपी नयन प्रतीक की तरह इस्तेमाल हुआ है जो रूपक अलंकार है। ‘न’ वर्णों की आवृत्ति के कारण यहां अनुप्रास अलंकार भी है।

अपने भाई राम के लिए भरत का भातृ-प्रेम का भाव यहां पर स्पष्ट इन काव्य पंक्तियों में दिखाई देता है।

6. रामचरितमानस का विषय-वस्तु क्या है?

उत्तर:
‘रामचरितमानस’ मानवीय एवं पारिवारिक संबंधों का महाकाव्य है। पाठ में दिए गए काव्यांश में भाई-भाई के प्रेम के आदर्श को प्रस्तुत किया गया है। ‌

निम्नलिखित का पंक्ति में कौन सा अलंकार है?
सुनि मुनिवचन राम रुख पाई
पुलकि सरीर सभाँ भए ठाड़े

दोनों काव्य पंक्ति में अनुप्रास अलंकार है।

7. खेलत खुनिस न कबहूँ देखी, काव्य पंक्ति का अर्थ लिखिए।

उत्तर: भरत अपने भाई राम की प्रशंसा करते हुए कहते हैं कि कभी भी उन्होंने हमारे साथ अनुचित व्यवहार नहीं किया है। सदैव उनका स्नेह हमें मिला है। बचपन में खेलते समय भी कभी भी हम पर गुस्सा नहीं हुए हैं।

See also  MCQ Answer पाठ 'निराला' NIRALA बहुविकल्पी प्रश्न उत्साह और अट नहीं रही है, Hindi class 10 CBSE board

8. निम्नलिखित पंक्ति में कौन सा अलंकार है?

फरई कि कोदव बालि सुसाली।
मुकता प्रसव कि संबुक काली ।।
मोर अभाग उदधि अवगाहू।

उत्तर: दृष्टांत अलंकार है। यहां पर उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

सूरदास NIOS lesson 2 important question answer

Surdas Hindi lesson 2 NIOS new syllabus new question answer for your coming examination practice

1. सूरदास की काव्य रचना किस भाषा में भाषा में लिखी गई है?

उत्तर: सूरदास की रचना ब्रजभाषा में लिखी गई है।

2. सूरदास के काव्य के किन्हीं दो विशेषताओं के बारे में 30 से 35 शब्दों में लिखिए।

उत्तर: सूरदास की काव्य रचनाओं में श्रीकृष्ण के सगुण भक्ति की गई है। ब्रजभाषा में लिखे हुए पदावली वात्सल्य और श्रृंगार रस से भरी हुई है। कृष्ण के बाल रूप का मनमोहक वर्णन उनकी कविताओं में मिलता है। कृष्ण और गोपियों का वर्णन भ्रमरगीत में प्रस्तुत होता है।

एनआईओएस पाठ हिंदी मीराबाई प्रश्न उत्तर

NIOS class 12 Hindi question answer practice Mirabai पर आधारित प्रश्न उत्तर

1. मीराबाई के काव्य पंक्तियों को क्या कहा जाता है?

उत्तर : मीराबाई की काव्य पंक्तियों को पदावली कहा जाता है।

2.मीराबाई ने अपनी काव्य पदावली में कौन सी भाषा का प्रयोग किया है?

उत्तर: मीराबाई की काव्य की भाषा ब्रजभाषा और राजस्थानी है।

3. मीराबाई ने अपनी काव्य में श्री कृष्ण की आराधना किस रूप में की है?

उत्तर: मीराबाई ने श्री कृष्ण को प्रीतम, सांवरा या गिरधर के मधुर भाव के रूप में उनकी आराधना की है। NIOS hindi class 12

See also  vachay parivartan| hindi vyakran| CBSE Board hindi

Leave a Comment