Hindi Cbse board project work | Holiday Home work class 9

Hindi Cbse board project work Holiday Home work class 9

Home work class 9

                         कक्षा- 9

हिन्दी  ग्रीष्मावकाश  गृहकार्य

 प्रोजेक्ट वर्क

  1.  अपनी पाठ पुस्तक के किन्हीं दो कवियों के बारे में  निम्नलिखित शीर्षक के अनुसार लिखिए-

  •  कवि का जीवन परिचय।

  •  कवि के प्रमुख रचनाओं के बारे में।

  •  कवि की कौन- सी कविता आपको पसंद है और क्यों?

 उपरोक्त  प्रत्येक कवि के बारे में 500 शब्दों में लिखें।  इस प्रश्न को पूरा करने के लिए  आप विभिन्न स्रोतों से रिसर्च कर सकते हैं। #hindicbsehomework

  1.  कृतिका भाग 1 का प्रथम पाठ ‘इस जल प्रलय में’  फणीश्वरनाथ रेणु का पाठ पढ़ें।  पाठ को पढ़ते समय इन बातों का ध्यान रखें कि इसमें बहुत से ‘आंचलिक’ शब्द और ‘शब्द- चित्र’ के माध्यम से घटना को बेहतरीन तरीके से वर्णन किया गया है।  बिल्कुल उसी तरह से जैसे एक रिपोर्टर किसी घटना का वर्णन करता है।

hindi holiday work

 इस पूरे पाठ का सार  500 शब्दों में आपको लिखना है।  (कृपया इंटरनेट से नकल मत कीजिएगा अन्यथा कोई अंक नहीं दिया जाएगा।)

  1. निम्नलिखित विषयों में केवल 130 से 140 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए।

 अनुच्छेद उपशीर्षक के आधार पर होना चाहिए लेकिन  उपशीर्षक आपको नहीं लिखना है।

 इस बात को इस उदाहरण से समझें, फिर दो अनुच्छेद प्रोजेक्ट-वर्क के लिए कीजिए। 

See also  MCQ Vachya वाच्य class 10 cbse board new 2024

उदाहरण 

सौर ऊर्जा का उपयोग / ईंधन के रूप में सौर ऊर्जा की आवश्यकता/

नए ईंधन के विकल्प के रूप में सौर ऊर्जा

 संकेत बिंदु या  उपशीर्षक

  • भूमिका या परिभाषा

  • सौर ऊर्जा के उपयोग के क्षेत्र

  •   सौर ऊर्जा की कमियाँ

  • सौर ऊर्जा से लाभ

  •  निष्कर्ष

 सूर्य की किरणों को वैज्ञानिक तरीके से सोलर पैनल में एकत्रित कर विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करके इलेक्ट्रिक उपकरण  को संचालित करना सौर-ऊर्जा कहलाता है। सौर-ऊर्जा का इस्तेमाल (उपयोग) घर, कार्यालय, फैक्ट्री इत्यादि में विद्युत आपूर्ति के लिए किया जाता है। सौर ऊर्जा  अक्षय, सुरक्षित और प्रदूषण रहित है। खराब मौसम  और ठंडे स्थानों में  सोलर एनर्जी बहुत कम इकट्ठी होती है। सोलर पैनल बहुत महँगा होने के कारण व्यावहारिक तौर पर  इसे लगाने में खर्च आता है। लेकिन सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। विद्युत ऊर्जा बनाने के लिए सौर ऊर्जा तकनीक हमारे बहुमूल्य पानी और कोयला जैसे संसाधनों की बचत भी करते हैं इसलिए  सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा रहा है। (130 शब्द)

worksheet hindi

 निम्नलिखित दोनों अनुच्छेद 130 से 140 शब्दों में उपशीर्षक के आधार पर लिखिए। 

i. समाज में बढ़ती हुई अराजकता

उपशीर्षक  (आधार बिन्दु)

  • भूमिका 

  • अराजकता के कारण 

  •  अराजकता के प्रकार 

  •  समाधान 

  •  निष्कर्ष

ii. सफलता की कुंजी—कठिन परिश्रम 

(उपशीर्षक आधार बिन्दु)

 

  • भूमिका 

  • सफलता का महत्व

  • कठिन परिश्रम का महत्व

  • आलस का त्याग

  • निष्कर्स

#hindiwork

प्रोजेक्ट कार्य से  कौन-सा कौशल विकसित होगा? 

 उपरोक्त प्रश्न संख्या 1 का उद्देश्य रिसर्च-वर्क एवं छात्रों की रूचि और उनके विचार को विकसित करना है।  

See also  चांद से गुजारिश कविता

क्यों जरूरी है, यह प्रोजेक्ट वर्क? 

विभिन्न सूचनाओं के द्वारा लेखन कार्य करने की कुशलता का विकास होता है।  व्यावसायिक क्षेत्र में इसका उपयोग विभिन्न टेलीविजन प्रोग्राम बनाने,  अखबार – मैगजीन इत्यादि में लेखन, सर्वे रिपोर्ट इत्यादि लिखने में काम आता है।

उपरोक्त प्रश्न संख्या 1 का उद्देश्य रिसर्च वर्क एवं छात्रों की रूचि और उनके विचार को विकसित करना है। 

 प्रश्न संख्या 2  से कौन सी कुशलता विकसित होगी?


 प्रश्न संख्या 2 से निम्नलिखित कुशलता का विकास होता है-

 ध्यान से पढ़ना और कहानी के शैली के साथ कहानी के महत्व को समझने की क्षमता का विकास एवं समझे हुए कहानी को कम से कम शब्दों में लिखित रूप से व्यक्त करने की कुशलता का विकास होता है। hindi home work

 प्रश्न संख्या 3 से किस तरह की कुशलता का विकास होता है?


आज का दौर कम शब्दों में सटीक बात कहने का दौर है।  इसीलिए लघु कथा, लघु कविता और इंटरनेट की छोटी-छोटी लेखन की जानकारी जैसी सामग्री अत्यधिक पढ़ी और लिखी जाती है।  कम शब्दों में अपनी बात कहने की क्षमता लेखन शैली में तब  आ सकती है, जब हम सही तरीके से सोचे  एवं हमारा भाषा पर पूरा अधिकार हो,  इसलिए अनुच्छेद लेखन को नए पाठ्यक्रम में रखा गया है।

hindi cbse home work

 

Leave a Comment