kvs hindi verb mcq

Last Updated on February 23, 2023 by Abhishek pandey

kvs hindi mcq verb केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा टीजीटी पीजीटी की निकली भर्ती में general Hindi से कई multiple choice question (MCQ) पूछे जाते हैं। kendriya vidyalay sangathan के सामान्य हिंदी पेपर के कुल लगभग 10 प्रश्न होते हैं। इन प्रश्नों के उत्तर देने से आप मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बना सकते हैं। इसके लिए हम Hindi verb से संबंधित कठिन और संभावित प्रश्नों की कुछ सूची दे रहे हैं, जो इस परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है। we are giving to you Hindi verb related important questions for your examination it is very hot question in Hindi topic of verb.

KVS Examination 2023
TGT PGTHindi MCQ Verb
TGT PGT kendriya vidyalay Pariksha mahatvpurn prashn MCQ

केंद्रीय विद्यालय संगठन भर्ती परीक्षा हिंदी kvs hindi verb mcq

बहुविकल्पी प्रश्न टीजीटी पीजीटी परीक्षा व्याकरण क्रिया MCQ hindi 2023. important questions Hindi kriya vyakaran with answer.

1. चिड़िया आसमान में उड़ती हैं। इस बात में कौन-सा क्रिया है?

i. अकर्मक क्रिया
ii. सकर्मक क्रिया
iii. आसमान में यह अधिकरण है
iv. संयुक्त क्रिया
उत्तर-अकर्मक क्रिया
इस वाक्य में ‘उड़ती है’ क्रिया अकर्मक क्रिया का भेद है। चिड़िया कर्ता के रूप में है और आसमान में यह अधिकरण है। इसलिए कोई कर्म न होने के कारण यह क्रिया अकर्मक क्रिया है।

See also  Sanskriti MCQ Hindi Kshitij lesson - 2023|भदंत आनंद कौसल्यायन| संस्कृति पाठ Class 10 hindi CBSE Board
2. अध्यापक ने विद्यार्थी से निबंध लिखवाया। कौन-सी क्रिया है।
i. प्रेरणार्थक क्रिया
ii. सकर्मक क्रिया
iii.अकर्मक क्रिया
iv. एककर्मक क्रिया
उत्तर विकल्प चुनिए-
a. i., ii, iii
b. i, iii, iv
c. i, ii, iv
d. i, ii
उत्तर- d


उत्तर की व्याख्या- केंद्रीय विद्यालय संगठन टीजीटी पीजीटी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं इस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं। यहां आपको बता दें कि इस वाक्य में सकर्मक क्रिया भी है और प्रेरणार्थक क्रिया भी है। जब क्रिया से पूछा जाता है, किसने लिखवाया तो जवाब आता है अध्यापक ने इस तरह से कर्म पता चलता है। इसके अलावा प्रेरणा देखकर करवाया जाता है इसलिए प्रेरणार्थक क्रिया भी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि संरचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होते हैं।
(क) सरल क्रिया
(ख)संयुक्त क्रिया
(ग)प्रेरणार्थक क्रिया
(घ) नामधातु क्रिया
(ङ) मिश्र क्रिया

जबकि कर्म के आधार पर क्रिया दो प्रकार के होते हैं सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया।

3. निम्नलिखित वाक्यों में से कौन-सा सकर्मक क्रिया का उदाहरण है?

i. तालाब में में मछलियां तैर रही है ं
ii. वह अच्छा गा रहा है।
iii. भोजन खाकर चला गया।
iv. राजू लिखता है।
उत्तर- iii

4. निम्नलिखित में कौन सा नाम धातु क्रिया का उदाहरण नहीं है?

i. चक्कराना
ii. अपनाना
iii. हथियाना
iv. गाना
उत्तर- iv
नामधातु क्रिया की परिभाषा मूल धातु को छोड़कर संज्ञा सर्वनाम विशेषण शब्दों में प्रत्यय लगाकर बनने वाली क्रियाएं नामधातु क्रिया कराती है। जैसे लज्जा विशेषण शब्द है इसमें ना प्रति लाख के नाम धातु क्रिया लजाना बनता है।
जैसे : सर्वनाम अपना से अपनाना नामधातु क्रिया बना।

See also  class 10 hindi mcq for practice 2023 | cbse board
5. कर्म के आधार पर क्रिया कितने प्रकार के होते?

i. 2
ii.1
iii.4
iv. 5
उत्तर- i. 2
कर्म के आधार पर क्रिया दो प्रकार के होते सकर्मक क्रिया अकर्मक क्रिया।

6. निम्नलिखित में से कौन-सा अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?

i. राजेश्वर ने अपनी किताब खोलकर बात बताई।
ii. हालदार साहब जीप से घर जाते थे।
iii. आसमान में चिड़िया उड़ती हैं।
iv. गोपाल को लस्सी पीता है।

उत्तर-iii
आसमान में चिड़िया उड़ती हैं। इस वाक्य में अकर्मक क्रिया है।‌‌ क्रिया से प्रश्न करें क्या उड़ता है कैसे उड़ता है इन सब का जवाब नहीं मिलता इसलिए यहां अकर्मक क्रिया है।।

7. क्रिया के संबंध में निम्नलिखित वाक्य गलत है-

i. लिंग, वचन, कारक का प्रभाव क्रिया पर पड़ता है।
ii. कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं।
iii. संरचना के आधार पर क्रिया के पांच भेद होते हैं।
iv. जिस वाक्य में कर्म होता है, उसे अकर्मक क्रिया कहते हैं।
उत्तर-iv
उत्तर व्याख्या-
जहां कर्म होता है वह क्रिया सकर्मक क्रिया होती है। क्रिया से क्या कैसे आदि शब्द लगाकर उत्तर प्राप्त करें तो कर्म का पता चलता है इसलिए वह सकर्मक क्रिया होता है।

8. राजू किताब पढ़ता है। ‌ इस वाक्य में कर्म कौन-सा शब्द है?

i. किताब
ii.पढ़ता
iii. राजू
iv. उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर- i

9. जंगल में शेर रहता है। इस वाक्य में कौन सी क्रिया है-

i. सकर्मक
ii. अकर्मक
iii. मिश्र किया
iv. नामधातु
उत्तर- ii. अकर्मक

10. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य सकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
See also  KVS Hindi MCQ Practice टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी सामान्य हिंदी

i. वह कमरे में बैठी है। ‌
ii. वह रोज सुबह गाती है।
iii. अभिमन्यु तीर चलाता है।
iv. राजकुमार जंगल जाता है।
उत्तर- iii

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक