Swachhata abhiyan per Nukkad Natak| स्वच्छता अभियान 2 अक्टूबर, नुक्कड़ नाटक लेखन writing, script

Last Updated on January 15, 2023 by Abhishek pandey

swachhata abhiyan per Hindi Nukkad Natak 2023 script latest नुक्कड़ नाटक लिखना सिखाएं। यहां एक उदाहरण के माध्यम से नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट दिया गया है। किसी भी नुक्कड़ नाटक को इस तरह से प्रस्तुत किया जाता है सबसे पहले स्वच्छता अभियान के इस नुक्कड़ नाटक की स्क्रिप्ट तैयार करने और सबको उनका एक एक कैरेक्टर वार्ड दे यहां पर कुछ करैक्टर दिया हुआ है आप अपने स्कूल में भी जाकर एक्टर उन बच्चों को दे सकते हैं और उनसे डायलॉग बुलवा सकते या उनकी डायलॉग की नरेंटिंग दूसरे बच्चों से करवा सकते हैं।

 

(सभी छात्र घेरा बनाकर बोलेंगे, सभी लोग बोलेंगे)

सुनो-सुनो-भाई-सुनो, सुनो, आया आया नाटक आया, अपना नुक्कड़ नाटक (Nukkad Natak)आया, भैया ओ भैया! अरे जहां देखो वहां स्वच्छता अभियान की बातें चल रही है।

2 छात्र ऋषभ और सुजाय आपस में बात करते हैं। 

 

सुजाय डायलॉग

 

तो तुम्हें क्या लगता है यह स्वच्छता अभियान मीडिया के लिए है। 

सभी लोग बोलेंगे

नहीं।

ऋषभ

तो यह क्या अखबारों के लिए है।

 

सभी लोग बोलेंगे

 

नहीं

 

सुजाय 

 

तो क्या यह हेडलाइंस के लिए है।

 

सभी लोग बोलेंगे

नहीं…

 

अनुष्का

 

तो फिर यह स्वच्छता-अभियान हम किस लिए कर रहे हैं।

 

सभी लोग बोलेंगे

जी हां दोस्तों! यह स्वच्छता अभियान, हम इस शहर और अपने देश को स्वच्छ बनाने के लिए कर रहे हैं।

 

शिवांशी

…और यह अभियान केवल एक दिन के लिए नहीं, हर रोज की जिम्मेदारी है। क्या है?

सभी लोग बोलेंगें 

 

हर रोज की जिम्मेदारी है…

सुजाय

यह तो बस समझाने की बात है…

रिषभ

अब देखिए हकीकत…

( एक कैरेक्टर बोर्ड बनकर खड़ा हो जाएगा। उसकी पीठ ऑडियंस की तरफ होगी।)

साक्षी (बोर्ड की तरफ देखकर बोलेगी)

इस बोर्ड पर लिखा है, यहां थूकना मना है।

सभी बोलेंगे

क्या यहां थूकना मना है।

(तभी दो लोग वहां आकर थूकने की एक्टिंग करेंगे। और वहां से चले जाएंगे।)

आक थू थू

यहां थूकना मना है लिखा हुआ बोर्ड आगे आकर बोलेगी-

See also  vachey mcq Class 10th ncert solutions

यह देखो पान का कमाल, थूक थूक के कर दिया ना लाल…लाल

यह है हमारे देश का हाल।

शिवांशी

अरे भैया ये तो हैं, असभ्य लोग, इनसे क्या उम्मीद रखना।

आराध्या

तो तम्हे क्या लगता है, ये पढ़े-लिखे लोग ये सफाई कर सकते है ?

सभी लोग गाएँगे

कचरा यहां डाला कचरा वहां पर डाला

कचरे ने ले ली सबकी जान।

ये कचरा बदबू वाला, इसने सब को मार डाला

कचरा तेरे पीछे पड़ा

गाना गाते हुए सब लोग गोल-गोल नाचते हैं

(गाना बंद होने के बाद सब लोग अपनी जगह चारों ओर खड़े हो जाते हैं।)

रिया

हम सब सरकार पर इलज़ाम लगाते हैं

तृषा

हम दूसरों को ब्लेम करते हैं….

रिया यादव

क्या आपने कभी खुद की गलती देखी है, बताइए?

सभी बोलेंगे

क्या आपने कभी खुद की गलती देखी है?

इसके बाद एक लड़का सड़क पर चलता है। और खाने की थाली इधर फेंककर कर आगे बढ़ जाता है। तभी दूसरा लड़का उसे देख लेता है। और कहता है।

पहला लड़का

रुकिए भैया रुकिए; आपने ये कचरा कूड़ेदान में क्यों नही डाला

कूड़ा फैलाने वाला लड़का

क्या तुम शहर में नए हो?

पहला लड़का बोलता है

हां, मै नया हूँ!

कूड़ा फैलाने वाले लड़का उसे समझाते हुए कहता है-

मै कचरा अन्दर डालू या बाहर, तुमसे क्या?

क्या मेरे अकेले के कचरा कूड़ेदान में डालने या न डालने से क्या फायदा! चलिए हटिये!

ऋषभ

दर्शकों की तरफ देख कर कहता है-

देख लिया आप लोगो ने , क्या आपको लगता है कि किसी एक व्यक्ति के कचरा कूड़ेदान में डाल देने से कुछ फर्क पड़ेगा।

सभी बोलेगे

जी हां फर्क पड़ेगा

साक्षी

अरे वाह , क्या यहा स्वच्छता अभियान चल रहा है

सभी बोलेंगे

हां,

साक्षी

सच , फिर मै यहा एक सेल्फी लूंगी, वैसे साफ़ सफाई से तो मुझे कुछ लेंना देना नही है पर फेसबुक पे फोटो तो पड़े।

सभी बोलेंगे

खिचिक खिचिक

——-

(नुक्कड़ नाटक स्वच्छता अभियान का अगला सीन) (सब्जी वाला सीन)

अर्शल

सब्जी, लेलो सब्जी , ताज़ी ताज़ी सब्जी , आलू भिन्डी दस का पाव , सब्जी लेलो सब्जी

लता

भैया टमाटर कैसे दिया?

अर्शल

See also  Netaji ka chashma MCQ CLASS 10 CBSE 2023

आलू 20 का पाँव और भिन्डी 30 का पाँव

लता

आधा किलो, भिन्डी और 1 किलो आलू दे दो।

अर्शल

जी मेम साहब, ये लो…

लता

भैया, हाथ पे क्यों दे रहें हो, आपके पास थैली नहीं है, क्या

अर्शल

आप मार्केट में आए हो तो आपको थैली लेकर आना चाहिए न…

लता

मैं मार्केट में क्या थैली, लेकर घूमूंगी

अर्शल

हमें सरकार ने मना किया है थैली देने से मै आपको थैली देकर जेल नही जाना चाहता , आपको सब्जी लेना हो तो लो नही तो जाओ

लता

मुझे नही चाहिए आपकी सब्जी, अपनी सब्जी अपने पास रखो…

(तभी वहां खड़ी खड़ी एक 15 साल की बच्ची लता को समझाती है)

बच्ची लता से कहती है-

अरे दीदी रुको,

हमारे स्कूल में हमारे टीचर ने सिखाया है कि प्लास्टिक थैली का इस्तेमाल नही करना चाहिए। 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूजर थैली बंद हो गया है। इसका इस्तेमाल करना गैरकानूनी है।

इसकी वजह से हमारा पर्यावरण दूषित होता है। आपको तो पता ही है, प्लास्टिक का इस्तेमाल करके लोग उसे सडकों पर फेंक देते हैं, इस वजह से बरसात के समय नाली जाम हो जाते हैैं, प्लास्टिक को जलाने से जो धुँआ निकलता है उससे भी प्रदूषण होता है। ऐसे में प्लास्टिक का इस्तेमाल बिलकुल नही करना चाहिए…

लता बच्ची की बात मान जाती है और कहती है

अच्छा हुआ आपने मुझे समझाया, माफ़ करिये भैया, आज से मैं जब भी मार्केट जाउंगी तब कपड़े की थैली लेकर जाउंगी।

——

नुक्कड़ नाटक स्वच्छता अभियान Nukkad natak seen

बुशरा

अरे भाई यह तेरे हाथ में क्या है?

पीयूष-

मुझे ईनाम मिला है, अच्छे कार्य करने के लिए…

बुशरा

अच्छा तो इसे खोल कर तो दिखाइये, कि इसमें क्या है,

अरे भाई तम्हे अच्छे कार्य के लिए प्रथम पुरुस्कार मिला है तो तुम यह प्लास्टिक की थैली कूड़ेदान में क्यों नही डालते?

पीयूष

यह मेरी ज़िम्मेदारी नही है, यह सरकार की ज़िम्मेदारी है और नगरपालिका की ज़िम्मेदारी है…

सभी बोलेंगे

यह सरकार की ज़िम्मेदारी, नही हम सब की ज़िम्मेदारी है।

—–

चारों ओर फैला है कचरा

उठाने वाला कोई नहीं।

हाय उठाने वाला कोई नहीं।

See also  New Hindi Grammar mcq : हिन्दी व्याकरण (Vyakaran)

देखो बदबू का बड़ा अंबार

कोई ना समझे जिम्मेदारी हर बार।

यहां वहां फेंक दिया कचरा

चल दिए सब अपने-अपने काम

यह देखो आज का कैसा है इंसान

घर को साफ रखना चाहे

सड़कों पर खूब कचरा फैलाए

आओ समझे अपनी जिम्मेदारी कचरे को ना फैलाएं अब बदल जाएगा हमारा समाज

एक लड़की आती है और यह बोलती हैं-

अरे अरे इतना सारा कचरा और इतने कम लोग, हम सब मिलकर इस समस्या का समाधान करेंगे।

सभी बोलेंगे

चलो चलो…

सभी लोग कचरा उठाते हैं

—-

सभी अपना अपना स्लोगन आगे बढ़ कर बोलेंगे

नुक्कड़ नाटक स्वच्छता अभियान स्लोगन

आओ खुद से वादा करें,

साफ सफाई से दोस्ती करें।

नफरत फैलाना बंद करो,

कचरा फैलाना बंद करो।

कुदरत की यही पुकार,

कचड़ा फैलाना बंद करो इंसान।

स्वास्थ्य स्वच्छ बने देश हमारा,

यही है हम सब का नारा।

सभी बोलेंगे

जय हिन्द

CBSE board Hindi, Nukkad Natak CBSE board Hindi Nukkad Natak translation swachhata abhiyan natak for CBSE board school

swachhata natak in Hindi this natak is very important for awareness for cleaneliness. if you want to pay this Nukkad Natak in your CBSE school you can copy this script and play this Nukkad Natak in Hindi in your school now.

swachhata abhiyan per Nukkad Natak Hindi script हिंदी नुक्कड़ नाटक राइटिंग स्क्रिप्ट आपको कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताएं। swachhata abhiyan Hindi Natak script writing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक