Vishva Panchayat Divas विश्व पंचायत दिवस क्यों मनाया जाता है? GK

Vishva Panchayat Divas विश्व पंचायत दिवस क्यों मनाया जाता है? GK

Last Updated on April 24, 2024 by Abhishek pandey

Vishva Panchayat Divas भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में पंचायत का बड़ा महत्व है। विश्व पंचायत दिवस कब मनाया जाता है? इसका क्या उद्देश्य है। इसके बारे में पूरी जानकारी आप तक पहुंचा रहे हैं।

भारत में 14वां पंचायत दिवस 24 अप्रैल, 2024 को मनाया जा रहा है। पंचायती राजव्यवस्था कल्याणकारी राज्य की स्थापना का उद्देश्य है। भारत में पंचायत राज व्यवस्था कब लागू हुआ? इसके बारे में पूरी जानकारी आर्टिकल के साथ आप पढ़ेंगे। पंचायतीराज व्यवस्था की लेटेस्ट अपडेट और विश्व पंचायत दिवस 2024 के बारे में पूरी जानकारी। ‌

पंचायती राज व्यवस्था भारत में कब लागू हुई

प्रथम पंचायती राज दिवस सन 2010 ईस्वी में मनाया गया। ‌ इस दिन से भारत में पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इस दिवस पर भारत सरकार सर्वश्रेष्ठ पंचायत को पुरस्कार प्रदान करती है।

विश्व पंचयत दिवस (GK) उद्देश्य

Vishva Panchayat Divas भारत के संविधान में पंचायत के बारे में अनुच्छेद 40 में उल्लेख किया गया है। लोकल स्तर पर लोकतंत्र की स्थापना के लिए संविधान में 73वां संशोधन करके 1992 में पंचायतीराज संस्थान की संवैधानिक मान्यता दी गई।

इसका काम भारत देश के सभी गांव का विकास करना है। ‌पंचायतीराज संस्थान भारत के ग्रामीण क्षेत्र को दिया गया स्वशासन का एक प्रणाली है।

पंचायतीराज का उद्देश्य

ग्रामीण पंचायती राजव्यवस्था के जरिए स्थानीय स्तर पर अपना शासन स्वयं चलाएं जिससे कि ग्रामीण क्षेत्र विकास में अपनी भागदारी सुनिश्चित कर सके।

See also  परीक्षा पे चर्चा 2023

इसका उद्देश्य पंचायत में रहने वाले लोग को उनका खुद की स्वशासन व्यवस्था देना है। जहां वे अपने मामले खुद सुलझा सकें। इस तरह से जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को बढ़ावा देने का काम पंचायती राजव्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है।

पंचायतीराज व्यवस्था की प्रणाली तीन स्तर की है

  1. स्तर ग्राम पंचायत
  2. पंचायत समिति
  3. जिला परिषद

पंचायती राजव्यवस्था के काम

ग्रामीणों को निर्णय लेने का अधिकार

विकास परियोजनाओं की योजना बनाने के लिए सशक्त बनाती है। स्थानीय संसाधनों का प्रबंधन करने का अधिकार, जमीनी स्तर पर ग्रामीण विकास और शासन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक