Last Updated on February 18, 2023 by Abhishek pandey
सकर्मक क्रिया mcq: सकर्मक क्रिया और अकर्मक क्रिया objective type question answer वस्तुनिष्ठ हिन्दी प्रश्न दिए गए हैं।
Cbse board class 10
बहुविकल्पी प्रकार के सकर्मक और अकर्मक क्रिया से प्रश्न सीबीएसई बोर्ड और स्टेट बोर्ड की परीक्षा में पूछा जाता है। High School CBSE board Hindi सिलेबस में हिंदी के पेपर में पद-परिचय में सकर्मक और अकर्मक क्रिया आता है।
आइए कुछ प्रश्न समझे जो परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है-
1 निम्नलिखित में से सकर्मक क्रिया कौन सी है? सकर्मक क्रिया mcq
(अ) ड्राइवर सो रहा था।
(ब) वह कार में है।
(स) हाथी जंगल में है।
(द) राम कार चलाता है।
उत्तर- (द)
2. निम्नलिखित में प्रेरणार्थक क्रियावाला वाक्य कौन सा है?
(अ) वहां आदित्य से पेंटिंग करवाती है।
(ब) तोता उड़ता है।
(स) बच्चा गाता है।
(द) वह पढ़कर जाता है।
उत्तर -(अ)
3. निम्नलिखित में से अकर्मक वाक्य कौन सा है?
(अ) गाय घास खाती है।
(ब) रानी गाना गाती है।
(स) संसद भवन दिल्ली में है।
(द) राजू पत्र लिखता है।
उत्तर- (स)
4. निम्नलिखित में से पूर्वकालिक क्रिया वाला वाक्य है?
(अ) मयंक गाना गाता है।
(ब) दिनेश पेंटिंग बनाता है।
(स) पिनाकी खाना खाता है।
(द) मोहन पढ़कर चला गया।
उत्तर- (द)
5. ‘राजू हमेशा घूमने जाता है।’- इस वाक्य में ‘हमेशा’ क्या है।
(अ) संज्ञा
(ब) क्रिया विशेषण
(स) संज्ञा विशेषण
(द) कर्म
उत्तर-(ब) कालवाचक क्रिया विशेषण है, हमेशा नित्य, रोज इत्यादि।
सकर्मक क्रिया अकर्मक क्रिया#
7. सकर्मक क्रिया कौन- सी है?
(अ) गिरधारी बस पर चढ़ गया।
(ब) राजू हमेशा रोता रहता है।
(स) केला पेड़ से गिर पड़ा।
(द) उसने केले खरीद कर खाएँ।
उत्तर- (द)
8. ‘चिड़िया आसमान में उड़ती है।’- इस वाक्य में कौन-सी क्रिया है।
(अ) अकर्मक क्रिया
(ब) सकर्मक क्रिया
(स) प्रेरणार्थक क्रिया
(द) पूर्वकालिक क्रिया
उत्तर- (अ) इस वाक्य में ‘आसमान में’ कर्म न होकर अधिकरण है, इसलिए यह ‘अकर्मक क्रिया’ है।
9. ‘आकाश में चिड़िया उड़ रही है।’ इसमें क्रिया है?
(अ) अकर्मक
(ब) सकर्मक
(स) समाप्ति
(द) समापिक
उत्तर- (अ) ‘आकाश में’ यहां कर्म कारक नहीं है बल्कि अधिकरण है, इसलिए यह अकर्मक क्रिया हुआ।
10. निम्नलिखित में पूर्वकालिक क्रिया?
(अ) भयंकर
(ब) उभर कर
(स) करती हुई
(द) आकर
उत्तर-(ब)
12. इनमें से सकर्मक क्रिया वाले वाक्य को चुनिए-
(अ) राजू सदा हँसता रहता है।
(ब) अक्षरा ने केले खरीदें।
(स) ओले आसमान से गिरे।
(द) राजू बस पर चढ़ा।
उत्तर- (ब)
13. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नहीं है?
(अ) बालक फिल्म देख रहे है।
(ब) रवि दूध पी रहा है।
(स) अभिषेक ने कार खरीदी।
(द) मयूर नाचता हैं।
उत्तर-(द)
व्याख्या:- ‘नाचता’ क्रिया का प्रभाव मयूर (Pecock) पर पड़ा क्योंकि कर्म (Object) इसमें नहीं है।
5. किस वाक्य में अकर्मक क्रिया है?
(अ) खम्भा खड़ा है।
(ब) अंशुल दूध पी रहा है।
(स) ईना सिनेमा देखती है।
(द) चंदू ने गाना गाया।
उत्तर-(अ)
व्याख्या:- ‘खड़ा है।’ क्रिया का कोई कर्म नहीं है। यहाँ पर ईसका का सीधा प्रभाव कर्ता खम्भा पर है, इसलिए अकर्मक क्रिया है।
15. ‘लोग कहानी पढते हैं।’ – इसमें कौन-सी क्रिया हैं?
(अ) सकर्मक
(ब) अकर्मक
(स) प्रेरणार्थक
(द) कोई नहीं
उत्तर-: (अ)
व्याख्या:- ‘पढ़ते हैं।’ पर प्रश्न करें क्या पढ़ते हैं, तो जवाब मिलता है की कहानी पढ़ते हैं तो कर्म कहानी आता है, इसलिए सकर्मक क्रिया है।
16. चिड़िया आसमान में उड़ती है। यहां अकर्मक क्रिया है कि सकर्मक क्रिया?
उत्तर व्याख्या – चिड़िया आसमान में उड़ती है इसमें आसमान में अधिकरण है यहां कोई काम नहीं है इसलिए अकर्मक क्रिया है।
Related Posts
Synonyms Antonyms Hindi : समानार्थक और विलोम शब्द न्यू अपडेट लिस्ट इन हिंदी (Hindi PDF)
Author Profile
-
Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.
Latest entries
- DayApril 24, 2024Vishva Panchayat Divas विश्व पंचायत दिवस क्यों मनाया जाता है? GK
- Hindi English words meaningsApril 9, 2024पोटेंशियल सुपर पावर का अर्थ हिंदी में और भारतीय राजनीति में इसका महत्व
- Career NewsApril 5, 2024cbse skill education : सीबीएसई स्कूलों में स्किल एजुकेशन शुरू, छात्र मेन सब्जेक्ट के साथ पढ़ सकते हैं AI
- CBSEApril 5, 2024सीबीएसई पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव 10वीं 12वीं के पाठ्यक्रम को डाउनलोड करें
Thanks, for clearing doubts. Nice questions