खेलकूद फीचर राइटिंग असाइनमेंट नेशनल ओपन स्कूल कक्षा 12वीं

फीचर लेखन कैसे करें उदाहरण सहित

Last Updated on April 7, 2024 by Abhishek pandey

Feature writing Assignment nios hindi भारत में खेलकूद की वर्तमान स्थिति’ विषय पर एक फीचर तैयार कीजिए। साथ ही चार्ट के माध्यम से प्रमुख खेलों को सचित्र प्रस्तुत कीजिए। how to write feature lekhan in Hindi with image

भारत में खेलों की वर्तमान स्थिति पर फीचर लेख निम्नलिखित है- Feature writing Assignment nios hindi

भारत में खेलकूद की वर्तमान स्थिति

विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रयान-3 का चांद पर सफल लैंडिंग देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित रह गई तो वहीं  दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था की दौड़ में भारत आगे बढ़ रहा है तो इसी के साथ अब खेलों में भी विशेष उपलब्धि दर्ज कर रहा है। भारत के नये युवा खिलाड़ियों की नई पीढ़ी एक के बाद एक बुलंदी हासिल कर रही है। ‌

 ‘खेलो इंडिया’  कैंपेन से भारत में खेलों की वर्तमान स्थिति में गजब का सुधार हुआ है। ‌एक समय था कि विश्व स्तर में हॉकी, क्रिकेट और कबड्डी से भारत जाना जाता था पर आज टेनिस, शतरंज, तीरंदाजी, एथलीट्स जैसे तमाम खेलों में भी अपना नया कीर्तिमान दर्ज कर रहा है।

खेलो इंडिया कैंपेन ने खेलों को दिया बढ़ावा

सरकार ने स्कूल- कॉलेज में ‘खेलों इंडिया कैम्पेन’ चलाकर युवाओं को खेल में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसका सुखद परिणाम हमारे सामने है। ‌भारत के नये उभरते हुए खिलाड़ियों ने टेनिस, बैडमिंटन, एथलीट्स, मुक्केबाजी, भारतोलन, शतरंज जैसे तमाम खेलों में बहुत तेजी से उपलब्धि दर्ज करके ओलंपिक और दूसरे खेलों में कीर्तिमान दर्ज किया है। 

सन 2023 में खेलों के बजट को बढ़ाकर 3397.32 करोड़ कर दिया गया है। इससे खेलों की स्थिति भी सुधार करने और खिलाड़ियों को कई सुविधा दिलाने में बजट कारगर सिद्ध हुआ है।

See also  How to find the Cheapest Online Associate Degree in Accounting 2023

 इसका परिणाम यह हुआ कि स्कूल, कॉलेज और जिला स्तर के स्टेडियम से ही खेल को बढ़ावा देने की पहल शुरू हो गई है। इस कारण से भारत खेल में बहुत तेजी से तरक्की कर रहा है।

ओलंपिक राष्ट्रमंडल खेल में पदकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है

खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को सारी सुविधा दिलाने के लिए खेल बजट में बढ़ोतरी के आंकड़ों से पता चलता है कि इसका लाभ खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करने और आधुनिक सुविधा हासिल हुई है।   परिणाम ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेल और दूसरी प्रतियोगिता में भारत पहले से अधिक मेडल हासिल कर रहा है। यह खेलों में सुधार का सबसे बड़ा परिणाम है। 

2023 एशियाई खेल में भारत की उपलब्धि

2023 के एशियाई खेल में भारत ने बुलंदी के झंडे गाड़े हैं। ‌28 स्वर्ण, 38 रजत और 41 कांस्य सहित 107 पदकों के रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन के करके भारत ने खेलों की स्थिति में बहुत बड़ा सुधार किया है। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत कर सबसे चर्चित खिलाड़ी हो गए। देश को उनसे अभी और उम्मीदें हैं। 

Hindi Vyakaran NIOS | संधि के महत्वपूर्ण प्रश्न NIOS class 12

बैडमिंटन

एक बड़ी उपलब्धि भारत को हासिल हुई है।  चिराग शेट्टी ने बैडमिंटन रैंकिंग में विश्व नंबर 1 स्थान हासिल करने वाले इतिहास में पहली भारतीय युगल जोड़ी बन गए। बैडमिंटन में इस उपलब्धि से भारत का सम्मान बढ़ा है।

See also  Art integration cbse board project work class 9 cbse

भारत की 4×400 रिले टीम ने इतिहास रचा

बुडापेस्ट विश्व चैंपियनशिप में भारतीय एथलीटों ने  सिर्फ भाला फेंक में ही नहीं बल्कि 4×400 मीटर रिले में भी अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया।

शतरंज में शानदार प्रदर्शन 

 भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रगनानंद ने 18 साल की उम्र में अगस्त में फीडे (FIDE) विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए।

तीरंदाजी में भी कामयाबी

17 वर्षीय अदिति स्वामी और 21 वर्षीय ओजस प्रवीण देवताले ने विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए पहली बार महिला और पुरुष व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते। इसके अतिरिक्त, अदिति स्वामी सीनियर विश्व चैंपियनशिप में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाली सबसे कम उम्र की तीरंदाज बन गईं।

क्रिकेट में महान उपलब्धि

भारतीय खेलों के यादगार लम्हों में से एक लम्हा क्रिकेट वर्ल्ड कप में देखने को मिला। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मैच में विराट कोहली ने 50वां एकदिवसीय शतक बनाकर  सचिन तेंदुलकर के एक दिवसीय मैच में 49 शतक का रिकॉर्ड तोड़कर एक नया रिकॉर्ड बनाया। 

शिक्षा और खेल किसी देश की सबसे बड़ी पहचान होती है। इसका सबूत उस देश के खिलाड़ियों का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन से अंदाज लगाया जा सकता है। 

हमारे देश में नीरज चोपड़ा, विराट कोहली जैसे दमदार युवा खिलाड़ी है तो वही नई पीढ़ी के खिलाड़ी खेल के अलग-अलग क्षेत्रों में भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। ‌

 17 साल की अदिति स्वामी और 21 वर्ष के ओजस प्रवीण तीरंदाजी में वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर भारत का मान बढ़ाया है तो वही 18 वर्ष के रमेशबाबू प्रगनानंद शतरंज के FIDE  विश्व वर्ल्ड कप में सबसे कम उम्र के उपविजेता बनकर भारत के लिए सम्मान हासिल किया है। 

See also  Multilingual Education and using mother tongue as a medium/ मातृभाषा में शिक्षा जरूरी क्यों जाने हिंदी में

अब भारत खेलों में नई उपस्थिति दर्ज कर रहा है। नए युवा खिलाड़ी से प्रेरित होकर स्कूल कॉलेज और विश्वविद्यालय से नए युवा खेल को कैरियर बना रहे हैं। भारत खेलकूद में लगातार प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। feature lekhan NIOS

आर्टिकल सारांश

खेल पर रोचक जानकारी वाला फीचर यहां पर लिखा गया है। यह कई परीक्षाओं में पूछा जाता है। हिंदी 12वीं की कक्षा में फीचर लेखन पूछाजात है।

Email Lekhan Format ईमेल कैसे लिखे Hindi Class 9, 10, Email writing in Hindi examples

NIOS HINDI NEWS WRITING EXAMPLE | class 12 samachar lekhan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक