NIOS Hindi important question answer class 12th

Last Updated on February 17, 2024 by Abhishek pandey

important question answer Hindi नेशनल ओपन स्कूल के नए हिंदी पाठ्यक्रम पर आधारित प्रश्न उत्तर। NIOS class 12th Hindi new syllabus paper number 301. नए सिलेबस पर आधारित प्रश्न उत्तर परीक्षा के लिए उपयोगी। हिंदी के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर।

important question answer Hindi

प्रश्न 1. साठोत्तरी कविता का आरंभ कब से हुआ है?

उत्तर: साठोत्तरी कविता का शुरुआत 1960 में हुई है।

प्रश्न: भेड़िये कविता के कवि का क्या नाम है?

उत्तर: भेड़िए कविता के कवि का नाम सर्वेश्वर दयाल सक्सेना है।

प्रश्न- भेड़िए कविता का भाव सौंदर्य 50 शब्दों में लिखिए।

उत्तर: भेड़िए कविता में भेड़िया शोषण और अत्याचार का प्रतीक है। कवि शोषणकारी भेड़िए के खिलाफ आवाज उठाने का आवाहन आम जनता से करता है। गरीबों, किसानों और आम व्यक्तियों से कवि आह्वान कर रहा है कि एक होकर मशाल उठा लो। इस कविता में मशाल आम लोगों की एकता का प्रतीक है।

प्रश्न: अंडमान डायरी के लेखक कौन है?

उत्तर: श्रीकांत वर्मा

लघु उत्तरीय प्रश्न nios Hindi

1. भेड़िए कविता का शिल्प सौंदर्य 50 शब्दों में लिखिए।

उत्तर : भेड़िए कविता का शिल्प सौंदर्य- भेड़िये कविता सरल और प्रभावशाली है। ‌‌ यहां भेड़िया शोषण और अत्याचार के प्रतीक के रूप में प्रयोग हुआ है। इस कविता में लयात्मकता और प्रभावोत्पादकता का अच्छा प्रयोग किया गया है। इस कविता में संवेदना और आक्रोश का स्वर दिखाई देता है। आम बोलचाल की भाषा के कारण कविता प्रभावशाली और सौंदर्य युक्त हो जाता है।

See also  nios hindi 2024 हिंदी परीक्षा की तैयारी कैसे करें टिप्स

२. भेड़िए कविता में भेड़िया किसका प्रतीक है?

उत्तर भेड़िए कविता सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की लिखी कविता है। इसमें भेड़िया शोषण और अत्याचार करने वाले इंसानों का प्रतीक है।

3. साठोत्तरी कविता के प्रमुख कवियों के नाम बताइए। ‌‌

उत्तर : कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना और गजल का दुष्यंत कुमार।

MCQNios class 12th Hindi important

भेड़िए कविता में शोषक वर्ग का प्रतीक कौन है-

i. किसान मजदूर

ii. दूसरों का हक मारने वाला

iii. मशाल

iv. आम इंसान

उत्तर: ii

2. ‘हर सड़क पर, हर गली में, हर नगर, हर गांव में’- कौन सा अलंकार है?

i. उपमा अलंकार

ii. अनुप्रास अलंकार

iii. उत्प्रेक्षा अलंकार

iv. यमक अलंकार

उत्तर– यहां हर शब्द बार-बार आ रहा है। इसलिए यह अनुप्रास अलंकार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक