Christmas Essay in Hindi, Paragraph writing | क्रिसमस दिवस पर निबंध

Paragraph writing in Hindi: क्रिसमस दिवस पर पैराग्राफ राइटिंग और निबंध यहां दिए जा रहे हैं। क्रिसमस एक महत्वपूर्ण पर्व है। पूरी दुनिया में मनाया जाने वाला यह त्योहार दयालुता और शांति का संदेश देता है। सेवाभाव और कर्तव्य की भावना को जागृत करता है।

हर साल 25 दिसंबर का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। पूरी दुनिया में इस दिन क्रिसमस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन स्कूलों में क्रिसमस की कहानियों पर आधारित नाटक का आयोजन होता है और ईसा मसीह के जीवन पर आधारित कलाकृतियां को सजाया जाता है। इस मौके पर स्कूल मैनेजमेंट द्वारा कई तरह के आयोजन कराए जाते हैं। क्रिसमस दिवस के दिनों में निबंध-प्रतियोगिता और नाट्य-प्रतियोगिता का आयोजन होता है। क्रिसमस त्योहार को उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

क्रिसमस दिवस के इस अवसर पर हम आपको 10 पंक्तियों, 150 शब्दों और 300 शब्दों में क्रिसमस-डे पर निबंध लेखन का सुझाव दे रहे हैं। (Christmas Essay in Hindi) इस तरह के निबंध आपके लिए बहुत उपयोगी है। क्रिसमस डे पर आधारित पैराग्राफ और निबंध आपके स्कूल प्रतियोगिता और भाषण के लिए लाभदायक है।

क्रिसमस पर 10 लाइन Christmas Essay in Hindi

10 paragraph on Christmas in Hindi: यहां पर हम 10 पंक्तियों में आपको क्रिसमस के बारे में कुछ बातें बता रहे हैं जो आपको निबंध लेखन में सहायता करेगी। 10 पंक्तियों में निबंध लेखन करना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत उपयोगी है।

See also  2023 new hindi varnamala pdf notes and MCQ questions

ईसा मसीह के जन्म का जश्न मनाने वाला दिन क्रिसमस का त्यौहार है। क्रिसमस का त्यौहार प्रसन्नता, एकता और बंधुता की भावना स्थापित करने वाला त्योहार है। 

क्रिसमस के दिन लोग नए-नए तरीके से घरों और सड़कों को रोशनियों से जगमगाते हैं। 

इस दिन उपहार एक दूसरे को देने की परंपरा है। उपहार के इस आदान-प्रदान से एक दूसरे के प्रति प्रेम और कृतज्ञता की भावना जागृत होती है।

इस त्योहार में मानव एकता और एक दूसरे की मदद करने की भावना देखने को मिलती है। 

घरों को तरह-तरह के जगमग रोशनी से सजाया जाता है। 

क्रिसमस के त्यौहार के दिन स्वादिष्ट भोजन और दावतों का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। केक, जिंजरब्रेड कुकीज़ और एग्नॉग जैसे व्यंजन इस उत्सव में खास हैं।

इस त्यौहार में लोग अपनों के साथ बैठकर खाने की मेज पर तरह-तरह के व्यंजन का लुफ्त उठाते हैं।

पूरी दुनिया में यह त्यौहार बड़ी हर्ष व उल्लास के साथ मनाया जाता है। 

क्रिसमस का पर्व महत्वपूर्ण धार्मिक और संस्कृत महत्व का त्योहार है। ‌ यह त्योहार ईसाई धर्म में ईसा मसीह के जन्मदिवस के अवसर पर हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता जाता है। इस दिन ईसाई लोग यीशु मसीह के जीवन की कहानियों का चिंतन करते हैं और एक दूसरे से खुशी,  प्रेम और सौहार्द व्यक्त करते हैं। 

क्रिसमस एक धार्मिक पर्व होने के साथ विश्व को संस्कृत-त्योहार के रूप में एक दूसरे को जोड़ता है। ‌

 इस दिन लोग पारंपरिक भोजन का लुफ्त उठाते हैं और एक दूसरे को उपहार का आदान प्रदान करके खुशियां मनाते हैं। 

See also  hindi cbse board class 9 sample paper with answer (mcq)

अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों को एक साथ एकता की भावना को बढ़ाने और प्रसन्नता से जीवन जीने की सीख भी देता है।

क्रिसमस संसार में मनाया जाने वाला धार्मिक त्योहार है। विश्व के कई देशों में इस त्योहार को प्रसन्नता के साथ मनाया जाता है। 25 दिसंबर के दिन ईसाइयों के लिए बहुत धार्मिक महत्व का दिवस होता है। ईसा मसीह का जन्म इसी दिन हुआ था। इसलिए इस दिन धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से ईसाई समुदाय इस त्योहार को मनाता है। 

 यह त्योहार अपनी धार्मिक जड़ों के अलावा सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से एक लोग को दूसरे लोगों से जोड़ता है। सर्दियों की छुट्टियों के दिन पड़ने वाला यह त्योहार पूरी दुनिया में नई ऊर्जा और गर्मजोशी से मनाया जाता है। इस दिन क्रिसमस ट्री को रंग-बिरंगे झालरों से सजाया जाता है।  परिवार अपना स्वयं का क्रिसमस ट्री लाते हैं और अपने बच्चों के साथ क्रिसमस ट्री को रोशनी, आभूषण और टिनसेल से सजाते हैं। घर पर तरह-तरह के पकवान और विशेष तरह की केक बनाई जाती है। 

क्रिसमस के दिन परिवार आपस में इकट्ठा होकर एक दूसरे को बधाइयां और शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन ईसाई समुदाय चर्च में जाकर विशेष प्रार्थना करते हैं। प्रेम-सौहार्द और कृतज्ञता को व्यक्त करने वाला यह त्योहार जीवन को आनंदपूर्ण और प्रेममय बनाता है। दया, करुणा,  ईमानदारी की सीख देने वाला यह त्योहार मानव-प्रेम और मानव-सेवा के प्रति समर्पित है।

ईसा मसीह के संदेशों और उनके जीवन से संबंधित कलाकृतियों की प्रदर्शनी चर्च में लगाई जाती है। रंग-विरंगे झालरों से ईसाई समुदाय के लोग घरों और चर्च को सजाते हैं। इस दिन अवकाश रहता है और बाजार में क्रिसमस की रौनक सभी का मन मोह लेता है। तरह-तरह के केक और व्यंजनों की दावत होती है। प्रसन्नता और कृतज्ञता के साथ यह त्योहार मनाया जाता है। ‌ शांति, दया और कृतज्ञता इस त्योहार की सबसे बड़ी खूबी है। ईसा मसीह के वचनों और उनके त्याग समर्पण की भावना को प्रदर्शित करता यह त्योहार धार्मिक और संस्कृत पर्व के रूप में पूरे विश्व में मनाया जाता है। 

See also  10th cbse board hindi (last revision) mcq महत्वपूर्ण रिवीजन

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top