Google Algorithm Updates का वेबसाइट पर असर

Last Updated on March 30, 2024 by Abhishek pandey

Google सर्च इंजन Google Algorithm Updates

आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से यह नॉलेज देना चाहते हैं। गूगल एल्गोरिथम अपने सर्च इंजन में बदलाव समय-समय परकरता रहा है। साथ में हम आपको स्पष्ट रूप में बता रहे हैं कि गूगल एल्गोरिथम अपने बारे में कोई जानकारी किसी को नहीं बताता है। गूगल सर्च इंजन एल्गोरिथम समय-समय पर अपडेट करता रहता है।

इसलिए यहां लिखा गया आर्टिकल सर्च इंजन पर रिसर्च और कई वेबसाइट ऑनर्स के निजी अनुभवके आधार पर लिखा गया है। जो तर्क और विचार के तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। खास तौर पर हिंदी भाषा के वेबसाइट पब्लिशर के उनके अनुभव को साझा किया जा रहा है।

गूगल अपडेट मार्च 2024 के कारण अलग-अलग हिंदी वेबसाइट के सर्च इंजन में हो रहे बदलाव पर एक रिसर्च है। इस आर्टिकल के सुझाव के जरिए गूगल भी अपने एल्गोरिथम को और बेहतर बना सकता है, जहां पर मेहनत करने वालों की कद्र हो।

इसके साथ ही गूगल सर्च इंजन पर यूजर को अच्छे कंटेंट गूगल पर उपलब्ध हो सके। ‌साथ गूगल सर्च इंजन के यूजर को गुणवत्तायुक्त विषय विशेषज्ञ कंटेंट क्रिएटर हासिल हो सके।

new update

मार्च 2024 के बाद वेबसाइट पर असर अधिक पड़ा है। ‌ इसके कई कारण है लेकिन मेरे विचार से कुछ पॉइंट यहां दिए जा रहे हैं, जा रहे हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है। यूजर फ्रेंडली कंटेंट और कंटेंट की गुणवत्ता, मौलिक (copyright)और विश्वसनीयता पर अधिक ध्यान दे रही है। ‌ इसके संबंध में मेरी कुछ टिप्पणी निम्नलिखित है जो आपके लिए उपयोगी है।

See also  UPSC CSE Prelims 2024 लोकसभा चुनाव के कारण परीक्षा को टाल दिया गया है

रेपुटटेड वेबसाइट को दिया जा रहा महत्व!

सारे कीवर्ड में रेपुटटेड वेबसाइट जैसे आज तक, हिंदुस्तान, एबीपी न्यूज़ के कंटेंट गूगल सर्च इंजन के पहले पेज पर दिखाई दे रहे हैं। इसका कारण जानते हैं क्योंकि इन रेपुटटेड वेबसाइट पर कंटेंट की गुणवत्ता और भाषा शैली अच्छी है, इसके साथ विश्वसनीय डेटा है और साथ ही भाषा में किसी भी तरह की कमी नहीं है। इसलिए गूगल पर अच्छे कंटेंट सामने आ रहे हैं। इस तरह के कंटेंट यूजर की सहायता भी करते हैं।

SEO की महत्व की उपयोगिता कम, यूजर्स के थ्रू कॉन्टेंट पर फोकस


जबकि इससे पहले सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन SEO वाले कंटेंट ऊपर आ जाते थे, जिसमें कोई गुणवत्ता नहीं थी और यूजर समझ नहीं पता था। इस कारण से यूजर को अच्छे कंटेंट नहीं मिल पाए थे।

History of Google Algorithm Updates

गूगल के पास अच्छे कंटेंट नहीं है क्योंकि पहले पेज पर जबरदस्ती के SEO को प्रभावित करने वाले कंटेंट आ जाते थे, इससे गूगल को काफी नुकसान होने लगा। माइक्रोसॉफ्ट के Bing सर्च इंजन और याहू जैसे गूगल सर्च इंजन यहां तक की गूगल के यूट्यूब चैनल गूगल सर्च इंजन से बेहतर काम कर रहे थे, वहां यूजर जाने लगे। इससे गूगल सर्च इंजन को काफी नुकसान होने लगा इसके बाद उसने अपने अलग-अलग एल्गोरिथम में काफी बदलाव किया।

कई तरह की अपुष्ट जानकारी के अनुसार,कई वेबसाइटों ने लोडिंग और कॉपी राइट‌ कंटेंट के जरिए गूगल को प्रभावित किया गया।

जबकि पहले अच्छे पब्लिशर वाले कंटेंट जैसे आज तक, एबीपी न्यूज़ में पीछे रह जाते थे इसलिए गूगल ने एल्गोरिथम में काफी बदलाव किया है।

See also  UGC NET Sarkari Result 2023-24 LIVE यूजीसी नेट दिसंबर परीक्षा रिजल्ट

गूगल हिंदी वेबसाइट डेवलपर और कंटेंट क्रिएटर को किस तरह से कंटेंट प्रस्तुत करना चाहिए

वेबसाइट और लेख पर कंटेंट क्रिएटर यानी लेखक का परिचय होना जरूरी है।

कंटेंट के डाटा और सोर्स के बारे में बताना लेख में जरूरी होता है जिससे की यूजर को कंटेंट विश्वसनीय लगे।

कंटेंट ईमानदारी से लिखा गया और बेहतर जानकारी वाला होना चाहिए।

भाषा की गलतियां और स्पेलिंग मिस्टेक कंटेंट को Low content कंटेंट की श्रेणी में डाल देता है।

कंटेंट कॉपीराइट नहीं होना चाहिए।

कंटेंट लिखने वाले के बारे में पूरी जानकारी एक intro के रूप में होनी चाहिए।

सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन SEO अनावश्यक रूप से नहीं होना चाहिए।

एक टॉपिक में पूरी बात बतानी चाहिए फिर दूसरे टॉपिक में दूसरी बात।

जानकारी अधूरी होने या जानकारी उपलब्ध न होने की स्थिति में लेखक द्वारा उसकी पूरी बात ईमानदारी से कंटेंट में बताना चाहिए।

कंटेंट क्रिएटर अपने पाठक (reader) को गुमराह नहीं करना चाहिए।

गूगल कोर्स फ्री सर्टिफिकेट, AI कोर्स करें लाखों कमाए | Google free AI Courses one day free certificate course

जिसका असर उन छोटे वेबसाइटों पर पड़ा है जिनके पास कंटेंट की शैली और प्रेजेंटेशन और विश्वसनीय सही नहीं है इसलिए वह धीरे-धीरे टॉप 10 से बाहर जा रहे हैं। आपको बता दे कि आज भी छोटे वेबसाइट या ब्लॉग जिनके पास गुणवत्तायुक्त कंटेंट आर्टिकल है, वे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

आर्टिकल सारांश

इस बात को समझने के लिए उपरोक्त सबसे अच्छा तरीका प्रस्तुत किया है। यही लिखने की भाषा शैली और कम शब्दों में सही तरीके से समझाने का तरीका है। ‌ इसी को गूगल और यूजर पसंद करने लगे हैं। आपको दी गई यहां जानकारी अपने प्रोफेशनल एक्सपीरियंस के आधार पर दिया गया है। यह जरूरी नहीं कि दूसरे इस तर्क और विचार से सहमत हो। आपको बता दे गूगल अपने algorithm के बदलाव के बारे में किसी को जानकारी नहीं देता है।

See also  CBSE Examination 2024 परीक्षा में शामिल होने से पहले जानिए नए बदलाव

इस आर्टिकल में इससे संबंधित आने वाली नई अपडेट भी पॉइंट वाइज दिए जाएंगे। इसलिए इस पेज पर आप विजिट करते रहें।

Google AI course after 12th GPT chat course करके लाखों रुपए कमाए

गूगल कोर्स फ्री सर्टिफिकेट, AI कोर्स करें लाखों कमाए | Google free AI Courses one day free certificate course

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी में बेस्ट करियर ऑप्शन, टिप्स CBSE Board Exam tips 2024 एग्जाम की तैयारी कैसे करें, मिलेगा 99% अंक