NIOS Hindi class 12 questions Answers /पत्र लेखन, समाचार लेखन

हिंदी विषय की पढ़ाई के लिए आप सही वेबसाइट पर हैं। NIOS Hindi class 12th questions Answers पत्र लेखन न्यूज़ राइटिंग के बारे में यहां पर एकेडमिक लेख प्रस्तुत किया गया है जो आपकी परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी है। ‌

एनआईओएस हिंदी क्लास 12th पेपर  301 की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट्स को यहां पर पत्रलेखन और संचार लेखन से संबंधित कुछ प्रश्न और उसके उत्तर दिए गए हैं जो आपकी परीक्षा की तैयारी करने के लिए मददगार साबित होगा।

NIOS 2024 Hindi प्रश्न उत्तर

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए – NIOS Hindi class 12 questions Answers

(क) “सामान्य व्यवहार की हिंदी भी हिंदी का एक प्रयुक्ति क्षेत्र है” – कथन के पक्ष में उदाहरण देते हुए टिप्पणी लिखिए। NIOS Hindi 

उत्तर: आज के समय में सामान्य व्यवहार की हिंदी का प्रयोग कार्यालय कार्य के पत्रों के उत्तर देने, कर्मचारियों को निर्देश देने, स्कूल में सूचना देने के लिए हिंदी का प्रयोग किया जाता है। ‌ किसी दूसरी भाषा में हिंदी का अनुवाद सामान्य हिंदी भाषा में किया जाता है, जिससे कि पाठक आसानी से समझ पाते हैं। समाचार पत्रों की समाचार भी सरल सामान्य हिंदी में लिखी जाती है।

See also  class 3 hindi chapter 1 | NCERT Solutions for Class 3 Hindi Chapter 1 कक्कू

इस तरह देश-विदेश की सूचना हिंदी भाषा में सामान्य जानकारी रखने वाले  पाठकों तक पहुंचती है। सामान्य व्यवहार की हिंदी के कई क्षेत्र हैं- विज्ञापन, सिनेमा, वाणिज्य, उद्योग, यूट्यूब वीडियो की सामान्य हिंदी इत्यादि।

(ख) वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में प्रयुक्त की जानेवाली हिंदी की किन्हीं तीन विशेषताओं का सोदाहरण उल्लेख कीजिए। NIOS Hindi class 12 questions Answers

उत्तर- वाणिज्य और व्यापार के क्षेत्र में प्रयुक्त की जानेवाली हिंदी की निम्नलिखित तीन विशेषताएं उदाहरण सहित-

  1. सरल और सामान्य शब्दों का प्रयोग किया जाता है। वाणिज्य और व्यापार में उपभोक्ताओं तक उनकी भाषा में विज्ञापन में सेवा और वस्तुओं के बारे में जानकारी दी जाती है। 
  2. हिंदी जानने वाले उपभोक्ताओं को अपने ब्रैंड से जोड़ने में हिंदी सहायता करती है।
  3. नई वस्तु और सेवाओं के बारे में हिन्दी जानने वाले उपभोक्ताओं को बताना यानी ब्रांडिंग करने में हिंदी मददगार होती है।
  4. हिंदी बलियो के अनुसार सरल और सटीक हिंदी का प्रयोग किया जाता है।
  5. हिंदी के देसी और तद्भव शब्दों का प्रयोग करके बात को समझाना आसान होता है। 

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर 80 – 100 शब्दों में लिखिए 

(क) जनसंचार माध्यम आम नागरिकों और सरकार के बीच किस प्रकार सेतु का काम करते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।

उत्तर: जनसंचार माध्यम आम नागरिकों और सरकार के बीच एक सेतु का काम करते हैं क्योंकि जनसंचार माध्यम के विभिन्न रूप जैसे समाचार पत्र, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट के माध्यम से सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी आम नागरिकों को मिलना आसान हो जाता है।

भाषा के सरल तरीके को जनसंचार के माध्यम प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, जिससे कि सरकारी योजनाओं के बारे में समझना आम नागरिकों के लिए आसान हो जाता है, जिससे वे योजना का लाभ प्राप्त कर पाते हैं।

See also  NIOS Hindi 301 class 12th important questions answer / हिंदी प्रश्न उत्तर

संचार माध्यम विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के द्वारा नागरिकों के विचारों को जानते हैं और उस पर समाचार या टीवी रिपोर्ट्स प्रकाशित करते हैं, जिससे सरकार को भी पता चलता है कि नागरिकों के लिए कौन-कौन-सी योजनाएं बनानी चाहिए और नागरिकों के हित में कौन-कौन से कार्य करना चाहिए। इस तरह से स्पष्ट हो जाता है कि संचार माध्यम नागरिकों और सरकार के बीच सेतु (पुल) का काम करते हैं। इसीलिए संचार माध्यम को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ भी कहा जाता है। 

(ख) ‘ई-पेपर’ की उपयोगिता पर टिप्पणी लिखिए और एक समाचार लिखकर प्रस्तुत कीजिए।

उत्तर आज के समय में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का बोलबाला है। इसीलिए ई-पेपर की उपयोगिता से नकारा नहीं जा सकता है। ‌ पेपर मोबाइल और कंप्यूटर पर पीडीएफ फाइल के रूप में आसानी से पढ़े जा सकते हैं। समाचार पत्र कागज पर छापे जाते हैं लेकिन आधुनिक युग में यही समाचार पत्र अब इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पढ़े जा सकते हैं, जिसे इलेक्ट्रॉनिक पेपर (e paper) कहा जाता है।

समाचार लेखन का सैंपल उदाहरण निम्नलिखित है। NIOS Hindi class 12

कड़ाके की ठंडी से जीवन अस्त-व्यस्त

नई दिल्ली। साल के शुरुआती पांच दिनों से कड़ाके की ठंडी पड़ने की वजह से उत्तर भारत और भारत के अधिकांश क्षेत्रों में जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले हफ्ते में कड़ाके की ठंड से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। ‌ मौसम विज्ञानिकों ने बताया है कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत, हरियाणा पंजाब और चंडीगढ़ में पारा 3 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने अपील की है कि लोग घरों पर ही रहें, आवश्यक काम के लिए ही बाहर निकले। ‌ खुद को गर्म रखने के लिए ऊनी कपड़े पहने और खाने-पीने पर ध्यान दें। स्थानीय प्रशासन ने हर जगह अलाव जलाने की व्यवस्था की है। ‌ इसके साथ ही जगह-जगह पर वंचितों के लिए मुफ्त में भोजन खिलाने का प्रबंध स्थानीय प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। 

See also  Shram Divas labour day speech in Hindi 2023 श्रम दिवस Shram Divas bhasahan पर भाषण लेबर डे स्पीच इन हिंदी मजदूर दिवस पर भाषण

NIOS Hindi class 12th questions Answers पत्र लेखन के बारे में और अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट को पढ़ाते रहें।

बिहारी के काव्य की किन्हीं दो विशेषताओं के बारे में बताइए।

अथवा

बिहार की कव्य-सौंदर्य को 50 शब्दों में लिखिए।

उत्तर: बिहारी के काव्य में भाषा की लाक्षणिकता, प्रकृति चित्रण, अलंकारों का उत्तम प्रयोग, श्रृंगार रस की अभिव्यक्ति, नैतिक मूल्यों की स्थापना, ईश्वर से मैत्रीयभाव जैसी व्यवस्था प्रकट होती है। ‌

उपर्युक्त प्रश्न का दूसरा उत्तर सरल भाषा में

बिहारी की कविता को ‘गागर में सागर’ कहा गया है। इसका अर्थ बड़ी बातों को छोटे से वाक्य में प्रभावशाली तरीके से कहने का गुण है। दूसरी सबसे प्रभावशाली बात यह है कि वह अपने काव्य में श्रृंगार रस का अद्भुत प्रयोग करते हैं। ‘बतरस लालच लाल की मुरली धरि लुकाय’, अनुप्रास अलंकार की छटा देखने को मिलती है इसके साथ लयात्मकता है और श्रृंगार रस की अभिव्यक्ति के साथ ही चित्रात्मक भाषा का प्रयोग है। (NIOS Hindi class 12 extra questions answer)

Leave a Comment