नमूना प्रश्नपत्र सीबीएसई बोर्ड न्यू पैटर्न प्रारूप पर आधारति
कक्षा 9 हिन्दी आ पाठ्यक्रम के लिए।
निर्धारित समय : 3 घंटे
अधिकतम अंक- 80
सामान्य निर्देश-
1 इस प्रश्नपत्र में चार खंड हैं—: क,ख,ग और घ।
2 चारों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
3 यथासंभव प्रत्येक खंड के प्रश्नों के उत्तर क्रमश: दीजिए।
खंड-क
1 गद्यांश को पढकर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए- (10)
'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।।'- हमारी भाषा ही हमारी पहचान है, अपनी भाषा के ज्ञान से ही हमारे जीवन की अज्ञानता दूर होती है। इसका स्थान कोई विदेशी भाषा नहीं ले सकती है। इसलिए संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में हिन्दी भाषा ही जोड़ती है। परन्तु हिन्दी भाषा को आज हाशिए पर रखा जा रहा है। महात्मा गाँधी ने हिन्दी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने का समर्थन किया था। उन्होंने हिन्दी को जनमानस की भाषा कहा था। तकनीक, चिकित्सा, विधि इत्यादि के क्षेत्रों में हिन्दी भाषा को नज़रअंदाज किया गया। आज भी अंग्रेजी का वर्चस्व है। हिन्दी को अधिकारिक रूप से भारत की राष्ट्रभाषा होने का गौरव मिलना चाहिए। परंतु राजनीति, क्षेत्रीयता और सांप्रदायिकता के विवादों के कारण हिन्दी को राष्ट्रभाषा के रूप में स्वीकृत नहीं किया गया। 14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में ही स्वीकृत किया। प्रतिवर्ष 14 को सितंबर को हिन्दी—दिवस के रूप में मनाया जाता है। देशहित सर्वोपरि है इसलिए हमें एकता के सूत्र में बाँधने वाली भाषा हिन्दी को ज्ञान, विज्ञान एवं तकनीकी विषयों में समृद्ध बनाना चाहिए। हिन्दी भाषा का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। इसे गौरवपूर्ण स्थान दिलाने के लिए हमें वचनबद्ध होना चाहिए।
l. किन क्षेत्रों में हिंदी भाषा को नजरअंदाज किया गया है? (2)
II. महात्मा गांधी ने किस भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने का समर्थन किया? (1)
III. संविधान सभा ने किस भाषा को और कब राजभाषा स्वीकृत किया? (2)
IV. 'निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल। बिन निज भाषा-ज्ञान के, मिटत न हिय को सूल।। पंक्ति का क्या अर्थ है? (2)
V. हिन्दी को जनमानस की भाषा किसने कहा? (1)
VI. हिंदी को राष्ट्रभाषा का गौरव क्यों नहीं मिल पाया? (2)
खंड-ख
प्रश्न 2. (i) ‘प्रकृति’ और ‘सुगम’ शब्द में कौन—सा उपसर्ग लगा है? (2)
(ii) ‘इज्जतदार’ और ‘महानता’ शब्द में कौन— सा प्रत्यय लगा है? (2)
(iiiii) निम्नलिखित समस्त पदों में कौन—सा समास है? (4)
(क) प्रतिदिन (ख) रसोईघर (ग) चारपाई (घ) नीलकमल
प्रश्न 3. अर्थ की दृष्टि से वाक्य के भेद बताइए— (4)
I. यदि आप आते तो मैं घर पर ही मिलता।
II. वाह! कितना अद्भुत है।
III. वह कब आ रहा है?
IV. मैने नहीं कहा।
प्रश्न 4 निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए— (2+1+1=4)
I. श्लेष अलंकार का उचित उदाहरण लिखिए।
II. शब्दालंकार के मुख्य दो भेद बताइए।
III. कनक कनक ते सौगुनी, मदकता अधिकाय। वा खाए बौराए जग, या पाए बौराय।।
उपर्युक्त पंक्तियों में कौन—सा अलंकार है।
खंड-ग (पाठ्य पुस्तक पर आधारित)
प्रश्न 5. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर लिखिए। (6)
इन निर्जन स्थानों में मरे हुए आदमियों के लिए कोई परवाह नहीं करता। सरकार खुफ़िया विभाग और पुलिस पर उतना खर्च नहीं करती और वहाँ गवाह भी तो कोई नहीं मिल सकता। डकैत पहिले आदमी को मार डालते हैं, उसके बाद देखते हैं कि कुछ पैसा है कि नहीं। हथियार का कानून न रहने के कारण यहां लाठी की तरह लोग पिस्तौल, बंदूक लिए फिरते हैं। डाकू यदि जान से न मारे तो खुद उसे अपने प्राणों का खतरा है।
I. यह पाठ किस अंश से लिया गया है?
II. इस स्थान पर सबसे ज्यादा किसका खतरा है और क्यों ?
III. गद्यांश में कहां कानून व्यवस्था की बात हो रही है? वहाँ पुलिस क्यों उपयोगी है?
प्रश्न 6 निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए— (2+2+2+2=8)
I. कांजीहौस में कैद पशुओं की हाजिरी क्यों ली जाती थी?
II. साँवले सपनों की याद शीर्षक की सार्थकता पर टिप्पणी कीजिए।
III.हरिशंकर परसाई ने प्रेमचंद का जो शब्दचित्र हमारे सामने प्रस्तुत किया है उससे प्रेमचंद के व्यक्तित्व की कौन—कौन सी विशेषताएँ उभरकर आती है?
IV. ‘ल्हासा की ओर’ पाठ के अनुसार बाताइए कि यात्रा के दौरान उसे किन—किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा?
प्रश्न 7. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। (2+2+2=6)
आई सीधी राह से, गई न सीधी राह।
सुषुम-सेतु पर खड़ी थी, बीत गया दिन आह!
जेब टटोली,कौड़ी न पाई।
माँझी को दूँ क्या उतराई?
I. 'माँझी' से कवयित्री का क्या आशय है?
II.'आई सीधी राह से, गई न सीधी राह' से कवयित्री का क्या तात्पर्य है?
III. इस ‘वाख’ में कवयित्री ने क्या अनुभव किया है?
प्रश्न 8 निम्नलिखत प्रश्नों के उत्तर दीजिए— (2+2+2+2=8)
I. कंबल और लाठी में ऐसा क्या है कि रसखान उनके लिए तीनों लोकों का राज भी छोड़ने को प्रस्तुत हैं?
II. बच्चे का काम पर जाना धरती पर एक बड़े हादसे के समान क्यों हैं?
III. किस शासन की तुलना तम के प्रभाव से की गई है और क्यों?
IV. भाव स्पष्ट कीजिए—
खा—खाकर कुछ पाएगा नहीं,
न खाकर बनेगा अहंकारी।
प्रश्न 9 i. रामस्वरूप का अपनी बेटी को उच्च शिक्षा दिलवाना और विवाह के लिए छिपाना, यह विरोधाभास उनकी किस विवशता को उजागर करता है? (3)
ii माटीवाली के पास अपने अच्छे या बुरे भग्य के बारे में ज्यादा सोचने का समय क्यों नहीं था? (3)
Model question paper hindi class 9/ cbse board new pattern 2021
खंड-घ (लेखन)
प्रश्न 1० निम्नलिखित बिंदुओं के आधार पर किसी एक विषय पर 80 से 100 शब्दों में एक अनुछेद लिखिए— (5)
युवाओं का विदेश के प्रति मोह
संकेत बिंदु—
प्रतिभा पलायन के कारण
समस्या समाधान के उपाय
निष्कर्स
इंटरनेट की दुनिया
अद्भुत आविष्कार
उपयोगिता
दुरुपयोग
महानगरीय जीवन: वरदान या अभिशाप
संकेत बिंदु—
महानगर की परिभाषा
महानगरों की सुविधाएं
विषमताएँ
निष्कर्स
प्रश्न 11 अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य से स्थानांतरण प्रमाण—पत्र के लिए प्रार्थना पत्र लिखिए। (5)
अथवा
आधुनिक संचार साधनों का जिक्र करते हुए मित्र को पत्र लिखिए।
प्रश्न 12 फल विक्रेता से बातचीत का संवाद लिखिए। (5)
अथवा
यात्री और बस कंडक्टर के बीच सवांद लिखिए।
13. दिए गए प्रस्थान बिंदु के अधार पर एक लघुकथा 100 से 120 शब्दों में लिखिए- (5)
नीता स्कूल में आज बहुत उदास थी। उसका पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था। उसकी सहेली आराध्या ने उससे कारण पूछा तो उसने बताया कि.....
टिप्पणियां
टिप्पणी पोस्ट करें