Last Updated on January 10, 2024 by Abhishek pandey
nios hindi 2024 हिंदी पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया है जिसे आप एनआईओएस के आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। अब हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि हिंदी भाषा के क्लास 12th की तैयारी आप किस तरह से करें कि आप प्रश्न के उत्तर आसानी से लिख सके, इसके लिए यहां पर हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपके एनआईओएस क्लास 12th हिंदी पेपर के लिए वरदान साबित होने वाला है।
nios hindi 2024 for class 12th
NIOS परीक्षा की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को हिंदी के नए पाठ्यक्रम अनुसार तैयारी करना चाहिए। एनआईओएस 2024 के परीक्षा में आप शामिल होने जा रहे हैं हिंदी के सभी टॉपिक को आसानी से पढ़ सकते हैं। एनआईओएस हिंदी 12th के दिए गए नोट्स से तैयारी कर सकते हैं।
असाइनमेंट वाले पाठ को भी पढ़े
एनआईएसओ नोट्स को ध्यान पूर्वक पढ़ना चाहिए। परीक्षा में पूछे जाने वाले पाठ की सूची आप बना ले। असाइनमेंट वाले पाठ को ध्यानपूर्वक पढ़कर असाइनमेंट लिखना चाहिए। समय के अंदर असाइनमेंट लिखकर जमा कर देना चाहिए।
लिखित परीक्षा की तैयारी नोट्स और सिलेबस से करें
लिखित परीक्षा की तैयारी करने के लिए आपको 2024 के सिलेबस के अनुसार तैयारी के लिए टाइम टेबल बना ले। नोट्स से तैयारी करें।
NIOS हिंदी पाठ्यक्रम से संबंधित किसी भी तरह की परेशानी या पाठ समझ में नहीं आ रहा है तो इस लेख के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे प्रश्न पूछ सकते हैं।
एनआईओएस क्लास 12th हिंदी की तैयारी करने के लिए खास टिप्स
शिक्षार्थियों NIOS क्लास 12th हिंदी विषय की तैयारी कर रहे हैं तो कुछ इंपोर्टेंट टिप्स आपके लिए यहां पर हम प्रजेंट कर रहे हैं।।
students are preparing for NIOS Class 12th Hindi subject, then we are presenting some important tips for you here.
हिंदी के पाठ्यक्रम के कविता और कहानी के पाठ को पाठ के क्रम के अनुसार ही पढ़ना चाहिए।
आदिकाल कविता के समय के बाद भक्ति काल की कविता आती है और उनके प्रमुख कवियों के बारे में पढ़ना चाहिए। इसके बाद रीतिकाल के कवियों के बारे में और रीतिकाल के बारे में पढ़ना चाहिए।
इसी तरह कालखंड के अनुसार पाठ दिया गया है, उसी के अनुसार आपको पढ़ाई करना चाहिए।
शब्दार्थ पर ध्यान दें
कविता कहानी को पढ़ते समय उसके लिए दिए गए शब्दार्थ को भी अच्छी तरीके से पढ़ें।
कठिन शब्दों को बार-बार लिखने की प्रैक्टिस करें इससे हिंदी की वर्तनी की गलतियां उत्तर लिखते समय नहीं होगी।
कविता के भाव पक्ष और कला पक्ष पर ध्यान दें
कविता की व्याख्या पढ़ते समय कविता के भाव पक्ष और कला पक्ष के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
भाव पक्ष में क्या-क्या बातें आती हैं? इसी तरह कला पक्ष में किन-किन बातों का ध्यान रखा जाता है? इसका मैप (आरेखण) आप अपनी practice copy में बना ले। इसकी प्रैक्टिस कर ले। इस तरीके से आप कला पक्ष और भाव पक्ष का अंतर समझने लगते हैं।
कवि की कविता के सौंदर्य के बारे में बताने के लिए आपको भाव पक्ष और कला पक्ष पर ध्यान देना है।
कविता की व्याख्या इस तरह से करें
हर कविता की व्याख्या करने के लिए कविता को अच्छी तरीके से पढ़े और नोट्स में दी गई व्याख्या को समझने की कोशिश करें और अपने शब्दों में हर पंक्ति की व्याख्या करना शुरू करें।
नोट्स के अभ्यास प्रश्नों का उत्तर खुद लिखे
पाठ के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर नोट्स की मदद से अपनी भाषा में लिखकर प्रेक्टिस करें। पाठ के अंत में दिए गए प्रश्नों के उत्तर को nios Hindi study material को पढ़कर अपनी भाषा में उत्तर लिखें।
nios hindi 2024 हिंदी की तैयारी करने वाली क्लास 10th 12th के स्टूडेंट्स के लिए ऊपर बताए गए टिप्स बहुत ही आसान और प्रभावशाली है। इसका इस्तेमाल करके आप परीक्षा में अच्छे अंक ला सकते हैं।
NIOS Hindi 301 class 12th important questions answer / हिंदी प्रश्न उत्तर
NIOS Hindi class 12 questions Answers /पत्र लेखन, समाचार लेखन
Author Profile
-
Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.
Latest entries
- DayApril 24, 2024Vishva Panchayat Divas विश्व पंचायत दिवस क्यों मनाया जाता है? GK
- Hindi English words meaningsApril 9, 2024पोटेंशियल सुपर पावर का अर्थ हिंदी में और भारतीय राजनीति में इसका महत्व
- Career NewsApril 5, 2024cbse skill education : सीबीएसई स्कूलों में स्किल एजुकेशन शुरू, छात्र मेन सब्जेक्ट के साथ पढ़ सकते हैं AI
- CBSEApril 5, 2024सीबीएसई पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव 10वीं 12वीं के पाठ्यक्रम को डाउनलोड करें