Alankar Hindi Objective Question Answer CBSE Class 9, 10, 11, 12

अलंकार Alankar# Cbse# 

Multiple and objective Question very Impotent for you. Given Question Answer for total syllabus of CBSE Class 9 to 12 अलंकार पर आ​धारित प्रश्न सीबीएसई बोर्ड के न्यू पैटर्न पर। कक्षा 9 के सिलेबस में है। कक्षा 10 में भी अलंकार से प्रश्न पूछ लेता है। ये प्रश्न अपछित काव्यांश या पठित कविता में से अलंकार पहचानने वाला प्रश्न होता है।

  1. अलंकार काव्य के सौंदर्य में अभिवृद्धि करते हैं। काव्य की शोभा अलंकार बढ़ाता है।
  2. अलंकार के दो भेद होते हैं- 1. शब्दालंकार 2. अर्थालंकार
  3. जहाँ पर वर्णों की आवृत्ति अनुप्रास अलंकार कहलाती हैं। यहां पर वर्ण का मतलब अक्षर से है।
  1. एक शब्द का अलग अलग अर्थ में एक से अधिक बार प्रयोग यमक अलंकार कहलाता है।इसे सरल भाषा में समझें—अर्थात जब एक ही शब्द एक या दो से अधिक बार आता है परंतु उसके मतलब अलग अलग होता है। तो उसे कहते हैं।
  2.  जहाँ एक शब्द एक ही बार प्रयोग में आए लेकिन उसका अर्थ अलग-अलग हो तो उसे श्लेष अलंकार कहते हैं। श्लेष शब्द का शाब्दिक अर्थ होता है— चिपका हुआ। यहां पर एक ही शब्द में कई अर्थ होते हैं।
  3.  अत्यंत सादृश्यता के कारण (यानि समानता यानि एक जैसा बताने के लिए)  एक वस्तु या प्राणी की तुलना दूसरी प्रसिद्ध वस्तु या प्राणी से की जाती है तो यह तुलना उपमा अलंकार कहलाता है।
  4.  जहाँ अत्यंत समानता के कारण उपमान का आरोप कर अभेद कर दिया जाए वहां रूपक अलंकार होता है। सरल शब्दों में उपमेय यानी साधारण वस्तु और विशिष्ट वस्तु की तुलना करते समय दोनों का भेद खत्म हो जाए जिसे परिभाषा में अभेद आरोप कहा गया है। उदाहरण देखें—
    मैया मैं तो चंद्र—खिलौना लैहों।
    यहाँ चंद्रमा और खिलौना में कोई भेद नहीं रह जाता है। यानि अभेद आरोप हो गया है। इसलिए ये रूपक अलंकार हुआ।
  5. जहाँ उपमें में उपमान की संभावना व्यक्त की जाती है, उसे उत्प्रेक्षा अलंकार कहते हैं।
  6.  जहाँ जड़ और चेतन का आरोप हो वहाँ मानवीकरण अलंकार होता है।
  7. जब किसी वस्तु पदार्थ अथवा बातों को बढ़ा चढ़ाकर कहा जाए, वहां अतिशयोक्ति अलंकार होता है।
See also  CBSE Examination tips 2024 तैयारी करने के 5 टिप्स


अलकांर के संबधित प्रश्न जिसमें इन टॉपिक को कवर किया गया है। अलंकार 

अलंकार की परिभाषा

काव्य की शोभा बढ़ाने वाले तत्त्वों को अलंकार कहते हैं। अलंकार के दो भेद हैं-

    शब्दालंकार— जहां शब्दों के चत्मकार के कारण काव्य की शोभा बढ़ती है, उसे शब्दालंकार कहते हैं। जैसे— कंकन किंकिन नूपुर धुनि सुनि।

यहाँ पर ‘न’ की आवृत्ति पाँच बार हुई है। इसलिए यह इन काव्य पंक्तियों में अनुप्रास अलंकार है।
शब्दालंकार के भेद—
अनुप्रास अलंकार Anuprash Alankar
यमक अलंकार Yamak alnkar
श्लेष अलंकार shlesh alankar


    अर्थालंकार— जहाँ अर्थों के चत्मकार के कारण काव्य की शोभा बढ़ती है, उसे अर्थालंकार कहते हैं।
प्रमुख अर्थालंकार हैं— उपमा अलंकार
रूपक अलंकार`
उत्प्रेक्षा अलंकार
मानवीकारण अलंकार
अतिशयोक्ति अलंकार

 Alankar-hindi-objective-question-answer-CBSE-Class-9-10-11-12

ऊपर अलंकार Alankar Relted से रिलेटेड टॉपिक दिया है। ये टापिक  CBSE BOARDके अलंकार Alnakarके हिन्दी के सिलेबस से लिया गया है। class 9, 10, 11, 12  में Question पूछे जाते हैं। अलंकार (Alankar) से जितने भी ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन (Objective Type Question)बनते हैं, उसे उत्तर सहित दिया गया है। जब तक प्रश्न का उत्तर नहीं करते हैं, तब तक इसमें महारत हासिल नहीं होती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन आंसर,फिल द ब्लैंक्स और सही गलत क्वेश्चन आंसर दिया गया आप इसे सॉल्व करें और अपने उत्तरों से मिलान करें।

निम्नलिखित पंक्तियों में कौन सा अलंकार है-


1 उदित उदयगिरि मंच पर रघुवर बाल पतंग।
विकसे संत—सरोज सब, हरषे लोचन—भृंग।।

Answer- रूपक अलंकार

See also  CBSE future tech Olympiad 2024 कार्यक्रम घोषित, Last date Participate


व्याख्या—इस दोहे में उदयगिरि को मंच कहा गया है। रघुवर पर बाल पतंग यानी जिसका मतलब सूर्य संतों पर सरोज का और लोचनों यानी आंख पर भृंगों यानी भंवरों का अभेद आरोप हो जाता है, इसलिए रूपक अलंकार है।

अगर आप इस दोहे का अर्थ पढ़ना चाहे तो अलंकार स्पष्ट हो जाएगा। आप दूसरे प्रश्न पर आगे पढ सकते हैं।


भावार्थ — प्रकरण यह है कि ये दोहा है। सीता स्वयंर के समय है। जब राजा जनक की सभी में सभी उपस्थित है।

भगवान शिव का धनुष तोड़ने के लिए श्री राम अपने गुरु से अनुमति लेते हैं।  इसी अवसर के बारे में तुलसीदास जी लिखते हैं कि जब सूरज का उदय होता है तब रोशनी इतनी तीव्र होती है कि चकाचौंध के कारण हम स्पष्ट देख नहीं पाते हैं। परंतु जब सूर्य अपनी पूरी अवस्था में चमकने लगता है। मतलब यह है कि दोपहर के 12:00 बजे तो देखना और भी कठिन हो जाता है।
श्रीराम जी बालक रूपी सूरज के समान है।

जबकि शिव का धनुष्य दोपहर के तेज सूर्य की भांति चमकता हुआ दिखाई दे रहा है। इस तरह तुलसीदास कहते हैं कि हम श्रीराम जी के सुंदर तेज को सहन कर पा रहे हैं। सभा में रखे शिव रखे धनुष की तीव्रता हमारी आंखें बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। आंखें चौंधिया जा रही हैं। यहां पर उदयगिरी के मंच पर बाल—पतंग आदि शब्दों के माध्यम से रूपक गढ़ा गया है इसलिए रूपक अलंकार की छटा बिखरी हुई है।

2. आए महंत बसंत कौन—अलंकार है?

Anser- मानवीकरण अलंकार है। 

क्योंकि बसंत को मानव की तरह कहा है।

3. जिस वीरता से शत्रुओं का सामना उसने किया।
 असमर्थ हो उसके कथन में मौन वाणी ने लिया।।

 इन पंक्तियों में कौन सा अलंकार है?

 Answer- अतिशयोक्ति अलंकार

 Explation- मैथिलीशरण गुप्त की रचना जयद्रथ-वध से पंक्तियां ली गईं। इन पंक्तियों में युद्ध में वीरता का वर्णन किया गया है और इसके उत्तर में कहा गया ​कि युद्ध में उसकी वीरता को किसी शब्दों में बखान नहीं किया जा सकता है। यहां पर बात बढ़ा—चढ़ा कर कही जा रही है। इसलिए यहाँ  अतिशयोक्ति अलंकार है।

See also  Paragraph Writing in Hindi (अनुच्छेद-लेखन), Definition, Tips, Examples

अलंकार से सबंधित खाली स्थान भरो प्रश्नों पर प्रेक्टिस की कजिए नीचे की की वर्ड दिया है। वाक्य के खाली स्थान पर कौन—सा उचित शब्द आएगा बताइए।

दिए गए इन शब्दों को वाक्य के खाली स्थान (Fill in the Blanks) पर उचित शब्द भरिए। ​

मानवीकरण अलंकार, संभावना, उपमा अलंकार, श्लेष अलंकार, अभिवृद्धि, अलंकार, चिपका हुआ, आवृत्ति, यमक अलंकार,रूपक अलंकार, Alankar hindi objective question answer


1 अलंकार काव्य के सौंदर्य में—————— करते हैं।

2 काव्य की शोभा ————— बढ़ाता है।


3 वर्णों की ————— अनुप्रास अलंकार कहलाती हैं।


4 एक शब्द का अलग अर्थ में एक से अधिक बार प्रयोग ————— कहलाता है।


5 जहां एक शब्द एक ही बार प्रयोग में आए लेकिन उसका अर्थ अलग-अलग हो तो उसे ———— हैं।

 
6 श्लेष शब्द का शाब्दिक अर्थ——————होता है। 

7 अत्यंत समानता के कारण एक वस्तु या प्राणी की तुलना दूसरी प्रसिद्ध वस्तु या प्राणी से की जाती 

है तो यह तुलना ———— कहलाता है।


8 जहाँ अत्यंत समानता के कारण उपमान का आरोप कर अभेद कर दिया जाए वहां ———— होता है।


9 जहाँ उपमें में उपमान की ———— व्यक्त की जाती है, उसे उत्प्रेक्षा अलंकार कहते हैं।


10 जहाँ जड़ और चेतन का आरोप हो वहाँ ————— होता है।

Please check your Answer

 नीचे आंसर दिया है, अपने उत्तरों को चेक जरूर करें।

1 अभिवृद्धि
2 अलंकार
3 आवृत्ति
4 यमक अलंकार
5 श्लेष अलंकार
6 चिपका हुआ
7 उपमा अलंकार
8 रूपक अलंकार
9 संभावना
10 मानवीकरण अलंकार

आशा है कि  CBSE Board Alnkar Hidi objective  question class 9 10 11 12 के लिए बहुत उपयोगी है। इस questions answer से आपको अलंकार समझ में आया होगा।

newgyan.com

2 thoughts on “Alankar Hindi Objective Question Answer CBSE Class 9, 10, 11, 12”

Leave a Comment