GDS Recruitment 2023 : कुल 40000 पद चयन प्रक्रिया, योग्यता ऑनलाइन फॉर्म, संपूर्ण जानकारी

GDS Recruitment 2023: हाई स्कूल मेरिट पर कोई लिखित परीक्षा नहीं जीडीएस बंपर भर्ती 40000 पदों के लिए (संपूर्ण जानकारी) career. चयन प्रक्रिया, योग्यता ऑनलाइन फॉर्म संपूर्ण जानकारी के लिए यह विशेष लेख पढ़ें।

GDS Recruitment 2023; आपने हाईस्कूल पास किया और आपकी उम्र 18 साल हो गई है तो ऐसे में आपके लिए ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के 40000 पद‌ एक सुनहरे मौके जैसा है। बिना लिखित परीक्षा दिए आप हाई स्कूल की मेरिट के बल पर या सरकारी नौकरी हासिल कर सकते हैं। इस आर्टिकल में पढ़ेंगे की जीडीएस भर्ती के लिए क्या योग्यता और चयन प्रक्रिया ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें, इन सब के बारे में डिटेल जानकारी हम यहां आपको देने वाले हैं।

ग्रामीण डाक सेवक के अंतर्गत आने वाले पदों और उनके लिए योग्यता आवेदन कैसे करें इन सब बातों को जानना बहुत महत्वपूर्ण है।

ग्रामीण डाक सेवक भर्ती बंपर

सन 2023 में 40000 से अधिक पद अलग-अलग सर्किल के लिए निकले हुए हैं। आपको बता दें कि ग्रामीण डाक सेवक भर्ती प्रक्रिया कई बार हो चुकी है। इसके बाद नए नए पद फिर निकल रहे हैं।

पोस्टल डिपार्टमेंट GDS

आपको बता दें कि पोस्टल डिपार्टमेंट की ग्रामीण डाक विभाग भर्ती संविदा पर आधारित भर्ती होती है। ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग को सुचारू रूप से चलाने के लिए भारती डाक विभाग संविदा पर आधारित भर्ती कर रही है। या 4 से 5 घंटे की जॉब है। इसमें वेतनमान के रूप में एकमुश्त राशि 10 से 15000 दी जाती है जो समय-समय पर बढ़ता है। आपको बता दें कि इस भर्ती में ही आप स्थाई कर्मचारी तो होते हैं लेकिन स्थाई कर्मचारियों की तरह वेतन भत्ते आदि नहीं मिलता है। एक तरह से संविदा कर्मचारी के तौर पर आप की गिनती होती है।

Gramin Dak Vibhag last date

GDS recruitment 2023 की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2023 है। जबकि 27 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन भरे जा रहे हैं। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2023 योजना की सारी बात हम आपको यहां बताने जा रहे हैं।

See also  प्राइमरी के लिए BEd की जगह ITEP कोर्स योग्यता वाले टीचर बन सकेंगे, एडमिशन के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरें

ग्रामीण डाक सेवक पदों के प्रकार Gramin Dak sevak Post

ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए इन 2 तरह के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू है। ऑनलाइन आवेदन पत्र मांगे गए हैं।

BPM पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं आपको बता दें इस पद का फुल फॉर्म ब्रांच पोस्ट मास्टर होता है। ग्रामीण क्षेत्र के डाक खाने का सबसे बड़ा कर्मचारी ब्रांच पोस्ट मास्टर होता है जिसे हिंदी में शाखा डाक पाल कहा जाता है।

ABPM ग्रामीण क्षेत्र में डाकघर के दूसरे बड़े कर्मचारी असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर होता है। असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर को हिंदी में सहायक शाखा काल कहा जाता है।

Department Indian Postal Department Recruitment 2023 (GDS)
Name of Posts शाखा डाकपाल ( BPM )और सहायक शाखा डाकपाल (ABPM)
Number of Vacancy40,000
Recruitment Websiteindiapostgdsonline.gov.in
At glance GDS

एक दो तरह के पदों के लिए अलग-अलग सर्किल में कुल 40000 खाली पद का नोटिफिकेशन ग्रामीण डाक सेवा जारी किया गया है, भारतीय पोस्टल डिपार्टमेंट के अधीन है।

वेतनमान Salary

BPM के लिए एकमुश्त सैलरी Rs. 12000 से 29380 है।

APM के लिए एकमुश्त वेतनमान रुपए 10000 से ₹24700 है।

साथ में नोटिफिकेशन यह बात स्पष्ट लिखी है कि रेगुलर कर्मचारियों के जैसे वेतन भत्ते नहीं दी जाएगी। यानी सरकारी कर्मचारी की तरह वेतन भत्ते का दावा नहीं कर सकते हैं।

उम्र सीमा Aag Limit

BPM और ABPM दोनों पदों के लिए उम्र कम से कम 18 साल अधिक से अधिक 40 साल होना चाहिए। एससी एसटी ओबीसी के लिए अधिकतम उम्र छूट दी जाएगी। एससी, एसटी के लिए अधिकतम उम्र में 5 साल की छूट जबकि OBC के लिए 3 साल की छूट दी गई है। इसके अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम उम्र सीमा में 10 साल की छूट दी गई है। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन का अध्ययन जरूर करें।

See also  KVS Syllabus Hindi 2023 | PRT, TGT, PGT सामान्य हिंदी प्रश्न हल करने की रणनीति

योग्यता GDS recruitment 2023

शाखा डाकपाल ( BPM )और सहायक शाखा डाकपाल (ABPM) पदों के लिए शैक्षिक योग्यता किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास होना आवश्यक है।

जिस क्षेत्र की भर्ती में शामिल हो रहा है उस क्षेत्र की लोकल लैंग्वेज की जानकारी होना जरूरी है। भारत के अलग-अलग कोने में जीडीएस रिक्रूटमेंट होता है इसलिए वहां की लोकल लैंग्वेज जानी जरूरी है। यहां कम से कम इंटर लेवल तक उस लैंग्वेज को पढ़ा होना जरूरी है। जैसे मान लीजिए कि बिहार और उत्तर प्रदेश के जीडीएस रिक्रूटमेंट सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं तो आपको लोकल लैंग्वेज के तौर पर हिंदी आना जरूरी है। इंटरमीडिएट हिंदी विषय से पास होना जरूरी है।

  • Extra Qualification में कंप्यूटर नॉलेज होना जरूरी है।
  • साइकिल चलाना आना चाहिए।
  • ग्रामीण परिवेश में जीवन जीने की आदत होनी चाहिए।

Application Fees आवेदन शुल्क जीडीएस

ग्रामीण डाक सेवक 2023 के दोनों पदों के लिए एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने का शुल्क ₹100 है। एससी एसटी और महिला कैंडिडेट के लिए फॉर्म भरना निशुल्क है। इसके अलावा सामान्य और ओबीसी पुरुष के लिए एप्लीकेशन फॉर्म फीस ₹100 रखी गई है।

GDS Recruitment 2023 online form भरने का तरीका

Gramin Dak Sevak Bharti 2023: के सरकारी जॉब के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ ले। gramin Dak Sevak Bharti 2023 के आवेदन पत्र भरने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया को अपनाएं।

ग्रामीण डाक सेवक Indian postal Department 40000 पदों के लिए वैकेंसी निकली है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले आपको Gramin Dak Sevak Bharti 2023 Adhikari website पर visit करना है। होम पेज पर ग्रामीण डाक सेवक रिक्रूटमेंट 2003 पर क्लिक करना है।

See also  CTET July 2023 notification: candidates check exam pattern, application process, syllabus | CTET PDF in hindi

अपना नाम जन्म तिथि और मोबाइल नंबर डालकर सबसे पहले आप रजिस्ट्रेशन करेंगे।

रजिस्ट्रेशन होने के पश्चात लॉगिन करेंगे। फिर ऑनलाइन आवेदन पत्र सही से भरेंगे। अपनी फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करना है। इसके बाद ऑनलाइन फीस जमा करना है। कैप्चा कोड डालकर ऑनलाइन फॉर्म सबमिट करना है। जीडीएस रिक्रूटमेंट 2023 का आवेदन पत्र ऑनलाइन जमा हो गया है अब इसका प्रिंट आउट निकाल ले और अपने पास सुरक्षित रख लीजिए।

FAQ GDS recruitment 2023

Gramin dak sevak 2023 कितने पदों के लिए भर्ती आयोजित हो रही?

ब्रांच पोस्ट मास्टर असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर इंडियन पोस्टल डिपार्टमेंट की ओर से जीडीएस भर्ती कुल 40000 पदों के लिए हो रही है।

GDS Recruitment 2023 की ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि क्या है?

फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2023 है।

Leave a Comment