Last Updated on September 13, 2023 by Abhishek pandey
Sanskrit manth name संस्कृत भाषा और हिंदी भाषा में महीना के नाम यहां बताया जा रहा है। भारत में 6 ऋतु होते हैं वह कौन-कौन से ॠतु हैं, उनके नाम भी यहां दिए जा रहे हैं। संस्कृत में 12 महीना के नाम और इन्हीं महीना के नाम से हिंदी भाषा में भी months का नाम जाना जाता है। अवधी और ब्रजभाषा (बोली) में उनके नाम में थोड़ा -सा परिवर्तन हो जाता है।
संस्कृत पंचांग के अनुसार 12 महीने होते हैं। हर महीने का अपना मतलब होता है, जैसे सावन का महीना महादेव के लिए समर्पित है। भादो के अष्टमी में श्री कृष्ण का जन्म हुआ है। कार्तिक महीने में दीपावली त्यौहार मनाया जाता है। भारत विविधताओं का देश है। यहां 6 ऋतुएं होती हैं।
Name of Sanskrit month
द्वादश-मासाः संस्कृत | हिन्दी |
चैत्र: | चैत |
वैशाख: | वैशाख |
ज्येष्ठ: | ज्येष्ठ |
आषाढ़: | आषाढ़ |
श्रावणः | सावन |
भाद्रपदः | भादो |
आश्विनः | अश्वनि |
कार्तिकः | कार्तिक |
मार्गशीर्षः | मार्गशीर्ष |
पौषः | पौष |
माघः | माघ |
संस्कृत में 6 ऋतुओं का नाम
संस्कृत में 6 ऋतुओं का नाम | name in English |
वसन्तः | Spring Season |
ग्रीष्मः | Summer Season |
वर्षा | Rainy Season |
शरद् | Autumn Season |
हेमन्तः | Pre-winter Season |
शिशिरः | Winter Season |
संस्कृत के व्यावहारिक शब्द और हिंदी में अर्थ
संस्कृत भाषा के कुछ व्यावहारिक शब्द की सूची यहां दी जा रही है। संस्कृत में कपड़े को क्या कहा जाता है इसके बारे में यहां बताया जा रहा है।
संस्कृत शब्द | हिंदी अर्थ |
शाटिका | साड़ी जिसे आप बोलचाल में धोती भी कहते हैं। |
युतकम् | कुर्ता यानी कमीज |
करवस्त्रम् | रुमाल |
पादकोशः | मौजा |
कम्बल: | कम्बल |
प्रावाकरक: | चादर |
अञ्चलः | चुन्नी |
कोकिल: | कोयल |
सूप: | दाल |
उत्तर: आपको बता दे कि संस्कृत में रोटी को रोटिका और चावल को ओदनम् कहा जाता है।
उत्तर: घृतम् कहा जाता है। दूध को दुग्धम् कहते हैं।
आम को आम्रम् (Mango) संस्कृत भाषा में कहा जाता है, यह मीठा फल भारत में बहुतायत में पाया जाता है।
सेब फाइबर से युक्त फल न्यूट्रीशन से भरपूर होता है, इसे संस्कृत में सेवम् कहते हैं।(Apple)
केला यह फल कदलीफलम् (कदलिका) (Banana) के नाम से संस्कृत में जाना जाता है।
तरबूज गर्मियों का विशेष फल है, इसे संस्कृत में कालिङगम् (Water melon) कहा जाता है।
खरबूजा संस्कृत में दशांगुलम् (Musk melon) कहलाता है।
नारियल जिसे संस्कृत में नारिकेलं (Coconut) भारतीय संस्कृति में नारियल की विशेष महत्व पूजा पाठ में है।
खजूर ऊर्जा और पोषण से भरपूर होता है और इसे संस्कृत में खर्जूरम् (Dates) कहा जाता है।
विटामिन सी से भरपूर आंवला को अमृतफलम के नाम से जाना जाता है।
Author Profile
-
Author Abhishek Pandey, (Journalist and educator) 15 year experience in writing field.
newgyan.com Blog include Career, Education, technology Hindi- English language, writing tips, new knowledge information.
Latest entries
- DayApril 24, 2024Vishva Panchayat Divas विश्व पंचायत दिवस क्यों मनाया जाता है? GK
- Hindi English words meaningsApril 9, 2024पोटेंशियल सुपर पावर का अर्थ हिंदी में और भारतीय राजनीति में इसका महत्व
- Career NewsApril 5, 2024cbse skill education : सीबीएसई स्कूलों में स्किल एजुकेशन शुरू, छात्र मेन सब्जेक्ट के साथ पढ़ सकते हैं AI
- CBSEApril 5, 2024सीबीएसई पाठ्यक्रम में बड़ा बदलाव 10वीं 12वीं के पाठ्यक्रम को डाउनलोड करें